नई दिल्ली/झारखंड ब्यूरो/उमेश सिन्हा। रामगढ़ के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के कोयलांचल में अपराधियों का मनोबल बढ़ता दिख रहा है। भुरकुंडा कोयलांचल अपराध जगत के लिए हमेशा चर्चा में रहा है। आज दोपहर के पूर्वाहन 11:15 बजे के लगभग अपराधियों ने भुरकुंडा कोयलांचल में एक आपराधिक घटना को अंजाम दिया है।
सुपरटेक ट्विन टॉवर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद CM Yogi हुए सख्त, दिया ये आदेश
जानकारी के अनुसार बरका स्याल महाप्रबंधक कार्यालय के निकट पोड़ा गेट के नजदीक दो बाइक से आए चार अपराधियों ने एक ठेका कंपनी के साइट के समक्ष हवाई फायर किया है। जानकारी के अनुसार पूर्वाहन 11:30 के लगभग 4 अपराधी दो बाइक पर सवार होकर हरदेव कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों को कार्य बंद करने के लिए बोला है। साथ ही अपराधियों ने दो गोली भी चलाई।
जिसके बाद कंस्ट्रक्शन के कार्य में लगे कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई।कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। इस बीच अपराधियों ने और फायरिंग किया। लेकिन वह मिस कर गया। बताया जा रहा है कि हरदेव कंस्ट्रक्शन वहां पर रेलवे लाइन और ओवरब्रिज बनाने का काम कर रहा है।
सुप्रीम कोर्ट से सुपरटेक को झटका! ढहाए जाएंगे एमराल्ड प्रोजेक्ट के 950 फ्लैट वाले 2 टॉवर
बताया जाता है कि यह रंगदारी का मामला है। इस घटना की जानकारी तत्काल भुरकुंडा और पतरातु पुलिस को दी गई। पतरातू क्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बताया गया कि अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को धमकाने के लिए हवाई फायर किया है। इस घटना के बाद हरदेव कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों में दहशत का माहौल दिख रहा है। पुलिस को घटनास्थल से दो खाली खोखा और चार जिंदा कारतूस भी मिला है।