spot_img
30.7 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Cyclone Tauktae Akert:महाराष्ट्र और गुजरात की मछली पकड़ने वाली नौकाएं बंदरगाहों पर लौटीं

नई दिल्ली। गुजरात तट की ओर चक्रवात ताउते के तेजी से बढ़ने के साथ भारतीय तटरक्षक बल ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाएं नजदीकी बंदरगाहों पर पहुंच गई हैं।

भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, च्रकवात ताउते काफी भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक इसके पहुंचने की संभावना है और 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा।

कोरोना काल में आसान टिप्स को करें फॉलो, अपने साथ परिवार को रखें स्वस्थ

गृहमंत्री अमित शाह ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) को फोन करके राज्य में चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) से निपटने के लिए की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में चक्रवात के कारण हुई अलग अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गए। हर संभव तरीके से Covid-19 के मरीजों के इलाज के साथ अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने के प्रयास किए जाएं।

Health Alert: शरीर में गिर रही है ऑक्सिजन लेकिन महसूस नहीं हो रही, ‘Happy Hypoxia’

Cyclone Tauktae तेज होकर काफी गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले रहा है और यह गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ अगले 24 घंटे में और तेज हो सकता है और यह गुजरात के तट की ओर पहुंच सकता है। गुजरात (Gujrat) के सूरत में तूफान ने शहर को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

तटरक्षक बल ने ट्वीट कर बताया कि मत्स्य विभाग के साथ प्रभावी और निरंतर बातचीत और मछुआरों को समय पर ICG के विमानों ने मौसम के प्रति अलर्ट किया, जिससे महाराष्ट्र की सभी 4526 नौकाएं और गुजरात की 2258 नौकाएं सुरक्षित रूप से बंदरगाहों तक पहुंच गई हैं।

इससे पहले तटरक्षक बल ने कहा था कि महाराष्ट्र के 18 नाव और गुजरात की एक नाव को छोड़कर सभी नाव बंदरगाहों पर लौट आए हैं। IMD ने कहा कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तर-पूर्व अरब सागर और गुजरात और दमन एवं दीव के तटों पर रविवार की सुबह से चल रही हैं।

इजरायल और फिलिस्तीन बढ़ रहे युद्ध की तरफ, हवाई हमले से दिया जवाब

आईएमडी ने गुजरात और दमन एवं दीव के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के मुताबिक, 18 मई तक 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 12:23 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles