spot_img
26.8 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

Death Anniversary: माइकल जैक्सन के जूतों में छिपा था डांस का राज

नई दिल्ली। दुनियां के सबसे फेमस पॉप गायक और डांयर माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की आज पुण्यतिथि है। माइकल जैक्सन का निधन 25 जून 2009 को हो गया था। माइकल के अचानक दुनिंया छोड़ जाने से हर कोई परेशान हो गया था। फैंस को सदमा लग गया था कि कैसे ऐसा क्या हुआ कि माइकल का निधन हो गया। मौत के बाद कई सारी माइकल से जुड़ी खबरें तो सामने आई परंतु सच क्या है कभी सामने नहीं आया। लेकिन आज भी माइकल को लोग और उनके फैंस याद करते है।

इंदिरा गांधी पर बन रही Film Emergency को लेकर कंगना ने किया बड़ा खुलासा

किश्वर मर्चेंट के बेबी शॉवर की तस्वीरे वायरल, खुबसूरती देख रह जाएंगे दंग

आज हम माइकल के बारें में जानते है कुछ दिलचस्प बातें जो कि हर कोई जानना चाहता है। आपको बता दे कि माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर थे जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि माइकल को बचपन से ही संगीत में रुचि थी और इसी वजह से साल 1964 में वह अपने भाई के पॉप ग्रुप में शामिल हो गए थे, जिसका नाम जैक्सन फाइव था। उस समय वे टैम्बोरिन और बौंगो बजाते थे। धीरे-धीरे जब उनके बैंड की लोकप्रियता बढ़ी तो फिर माइकल जैक्सन को भी लोग जानने लगे।

अगर पहचान की बात करें तो माइकल जैक्सन को दुनियाभर में तब पहचान मिली, जब साल 1982 में उनकी एक अलबम आई, जिसका नाम थ्रिलर था। इस अलबम ने एक नया इतिहास रच दिया। यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला अलबम है। इसके बाद से ही माइकल जैक्सन को लोग पसंद करने लगे। और इसके बाद धीरे-धीरे माइकल अपना काम करने लगे और लोग उन्हें ‘किंग ऑफ पॉप’ के नाम से जानने लगे।

माइकल के बारें सबसे खास बात ये है कि माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। इसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर ही सोते थे। इसके अलावा वह किसी से भी हाथ मिलाने से पहले दस्ताने पहनते थे और लोगों के बीच जाने से पहले मास्क लगाते थे। इसके अलावा माइकल के बारें में एक खास बात ये भी है कि माइकल जैक्सन ने कई बार सर्जरी करवाई थी। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने स्किन कलर बदलने के लिए सर्जरी कराई था और उसके बाद तो कई बार चेहरे की सर्जरी कराई। इसको लेकर वह कई बार विवादों में भी रहे थे।

माइकल जैक्सन का निजी जीवन भी कई सारे विवादो और सुर्खियों से भरा रहा था। निजी जिंदगी की बात करें तो साल 1994 में उन्होंने लिसा मेरी प्रिसले से शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 19 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने नर्स डेबी रोव से शादी की। उनसे उन्हें दो बच्चे हुए, प्रिंस माइकल और बेटी पेरिस माइकल कैथरिन। हालांकि उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 1999 में उनका डेबी से भी तलाक हो गया। साल 2009 में उनकी मौत हो गई थी।

हुनर तो माइकल में इतना था कि दूसरा कोई व्यक्ति उनकी तरह डांस या गाना कर ही नहीं सकता है। माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया। माइकल जैक्सन का पॉप और रॉक म्यूजिक आज पूरी दुनिया में प्रचलित है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड दर्ज हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles