spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Modi Cabinet Ministers के विभागों का ऐलान, जानें किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

नई दिल्ली। एनडीए (NDA) के दूसरे कार्यकाल में पहली बार बड़े पैमाने पर मंत्रिमंडल का विस्तार (Modi Cabinet Expansion) हुआ है। मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल के साथ मंत्रियों के विभागों में भी काफी परिवर्तन किए गए हैं। तो वहीं राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, एस.जयशकंर, निर्मला सीतारमण, अर्जुन मुंडा जैसे स्मृति ईरानी जैसे कद्दावर मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिन मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं या फिर जिन नेताओं को मंत्रीमंडल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानें उसके विभाग के बारे में…

फेरबदल: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बदले गए 8 राज्यों के राज्यपाल

अमित शाह को बड़ी जिम्‍मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नई कैबिनेट में एक नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन बनाया है। इस मिनिस्ट्री जिम्‍मेदारी गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) को सौंपी गई। इस मंत्रालय के जरिए सरकार अपने ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को अमलीजामा पहनाएगी। सूत्रों की मानें तो यह मंत्रालय देश में सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिए अलग से प्रशासनिक ढांचा उपलब्ध कराएगा।

पीयूष गोयल-धर्मेद्र प्रधान को अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारियां

पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को कपड़ा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। उनके पास वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की भी जिम्मेदारी रहेगी। वहीं धर्मेद्र प्रधान देश के नए शिक्षा मंत्री होंगे। तो मनसुख मंडाविया को स्वास्थय मंत्री बनाया गया है।

Cabinet Expansion: स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री समेत कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

जानें किसे मिला कौन-सा मंत्रालय

1- राजनाथ सिंह : रक्षा मंत्रालय

2- अमित शाह : गृह मंत्रालय, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री

3- नितिन गडकरी : सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय

4- निर्मला सीतारमण: वित्‍त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स

5- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय

6- एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय

7- अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामले

8- स्मृति ईरानी – महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्‍वच्‍छ भारत मिशन

9- पीयूष गोयल – वाणिज्‍य उद्योग, खाद्य वितरण, कपड़ा मंत्रालय

10 – धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय

11- प्रह्लाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्रालय, कोल एंड माइंस भी

12- नारायण राणे – सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग

13- सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामले भी

14- मुख्तार अब्बास नकवी- अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

15- विरेंद्र कुमार – सामाजिक न्‍याय

16- गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय

17- ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

18- रामचंद्र प्रसाद सिंह – स्‍टील

19- अश्विनी वैष्णव – रेल, आईटी के साथ संचार मंत्रालय

20- पशुपति पारस : खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

21 – गजेंद्र सिंह शेखावत – जलशक्ति मंत्रालय

22 – किरन रिजिजू : संस्कृति मंत्रालय

23 – राजकुमार सिंह – ऊर्जा

24- हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम मंत्रालय

25- मनसुख मंडाविया – स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

26- भूपेंद्र यादव: श्रम मंत्रालय

27- डॉ. महेंद्र नाथ पांडे – भारी उद्योग

28- पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय

29- जी किशन रेड्डी – संस्‍कृति, पर्यटन, पूर्वाेत्‍तर क्षेत्र

30- अनुराग ठाकुर: सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा

बिहार : हनुमान अपने राम से हुए गुस्सा, कहा – ‘स्वीकार नहीं होगा…’

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

1- राव इंद्रजीत सिंह, योजना, कॉरपोरेट

2- डॉ. जितेंद्र सिंह विज्ञान एंड तकनीकी, पृथ्‍वी विज्ञान

राज्‍य मंत्री के तौर पर इन्‍हें मिली यह जिम्‍मेदारी

1- श्रीपद येसो नायक – पोत, शिपिंग एवं टूरिज्म

2- फग्गन सिंह कुलस्ते – स्टील, ग्रामीण विकास

3- प्रह्लाद सिंह पटेल – जल शक्ति, फूड प्रोसेसिंग

4- अश्विनी कुमार चौबे- उपभोक्‍ता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

5- अर्जुन मेघवाल – संसदीय मामले, संस्‍कृति

6- वीके सिंह – सड़क परिवहन एंड हाईवे, नागरिक विमानन

7- कृष्ण पाल- ऊर्जा, भारी उद्योग

8- दानवे रावसाहब दादाराव- रेलवे, कोल एंड माइंस

9- रामदास अठावले – सामाजिक न्‍याय

10- साध्वी निरंजन ज्योति- उपभोक्‍ता मामले, ग्रामीण विकास

11- संजीव बालियान- मत्‍स्‍य, एनिमल हस्बैंड्री, डेयरी

12- पंकज चौधरी- वित्‍त

13- अनुप्रिया पटेल- वाणिज्‍य एवं उद्योग

14- एसपी सिंह बघेल – लॉ एंड जस्टिस

15- राजीव चंद्रशेखर- स्किल डेवलपमेंट, सूचना तकनीक

16- शोभा करंदलजे- कृषि एवं किसान कल्‍याण

17- भानु प्रताप वर्मा- लघु, मध्‍यम

18- दर्शना जरदोश- कपड़ा, रेलवे

19- वी मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य

20- मीनाक्षी लेखी- विदेश, संस्‍कृति

21- सोम प्रकाश- वाणिज्‍य एवं उद्योग

22- रेणुका सिंह- जनजातीय मामले

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles