spot_img
35.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल करता है देहरादून पुलिस का जवान, वीडियो हुआ वायरल

अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल करता है देहरादून पुलिस का जवान, वीडियो हुआ वायरल

Viral Desk | BTV Bharat

उत्तराखंड होमगार्ड के एक जवान वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्रैफिक जवान का नाम जोगेंद्र कुमार है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने अनोखे अंदाज से ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वह देहरादून के सिटी हार्ट अस्‍पताल के पास तैनात हैं और डांस करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

इस तरह ट्रैफिक कंट्रोल पर डीजीपी अशोक कुमार ने भी सराहना की

उनके इस तरह ट्रैफिक कंट्रोल पर डीजीपी अशोक कुमार ने भी सराहना की है। जोगेंद्र के इस उत्साह को देखते हुए कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। बताया कि ट्रैफिक, बाढ़, आपदा अन्य में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले होमगार्ड के लिए इनाम की व्यवस्था है। ऐसे होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के सदस्यों को कमांडेंट जनरल होमगार्ड डिस्क और प्रशंसापत्र दिए जाएंगे। इसी क्रम में पहली घोषणा जोगेंद्र के लिए की गई है। यह सम्मान उन्हें छह दिसंबर को होमगार्ड स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,756
Confirmed Cases
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
531,882
Total deaths
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
3,193
Total active cases
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
44,456,681
Total recovered
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles