spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

दिल्ली ने सुबह-सुबह फिर ओढ़ी कोहरे की चादर, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शनिवार की सुबह एक बार फिर कोहरे की चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार देर रात से ही, कोहरे ने दिल्ली में दस्तक देनी शुरू कर दी थी। वहीं सुबह में राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पालम में दृश्यता अत्यंत क्षीण यानी शून्य मीटर थी और सफदरजंग में यह 100 मीटर थी। आज सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 100 प्रतिशत दर्ज की गयी।

सुरजेवाला को मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-BJP का अब नया नाम ‘भयंकर जनलूट पार्टी’

भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब ‘अत्यधिक घना’ कोहरा होता है । घना कोहरा होने पर दृश्यता 51 मीटर से 200 मीटर के बीच होती है। इसी तरह 201 मीटर से 500 मीटर के बीच दृश्यता होने पर हल्का कोहरा होता है। वहीं हवा की गुणवत्ता शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को “अच्छा”, 51 और 100 के बीच “संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच “मध्यम”, 201 और 300 के बीच “खराब”, 301 और 400 के बीच “बहुत खराब” और 401 और 500 “गंभीर” माना जाता है।

बंगाल: गृह मंत्री अमित शाह का ममता सरकार पर तंज, कह दी ये बड़ी बात

स्थानीय मौसम विभाग (weather department) ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 5:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 5:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 5:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 5:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles