spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

दिल्ली CM केजरीवाल का ऐलान- 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP

नई दिल्ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल दिल्ली सीएम ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव लडे़गी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है, और 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव होना है। इसको देखते हुए केजरीवाल में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। केजरीवाल ने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश में कई दलों की सरकार आई और सबने अपना घर भरने का काम किया है।

केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश से कई लोग मिलने आए है जो यूपी में चुनाव लड़ने की सलाह दे रहे है। इतना ही नहीं केजरीवाल ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने जनआंदोलन के जरिये 8 साल पहले पार्टी बनाई थी। और जिसका रिज्लट देख सकते है कि AAP दिल्‍ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही।

केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब यूपी में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ व्यवस्था की कमी नहीं है, तो यूपी के लोगों को हर काम के लिए दिल्‍ली क्‍यों आना पड़ता है? कानपुर के बच्‍चों को अच्‍छे कॉलेज के लिए दिल्‍ली क्‍यों आना पड़ता है? भारत का सबसे बड़ा राज्‍य सबसे बड़ा विकसित प्रदेश क्‍यों नहीं बन सका?

दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने में सफल

बता दें कि आम आदमी पार्टी सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है। AAP पार्टी ने दिल्ली के अलावा पंजाब, गोवा और हरियाणा में भी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ी और कुछ सीटें जीती भी। केजरीवाल की पार्टी आप ने जहां दिल्ली में तासरी बार सरकार बनाने में सफल रही है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब में भी पार्टी को अच्छी सफलता मिली है। केजरीवाल को 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और फ्री बिजली-पानी के फॉर्मूले की बदौलत 70 में 62 सीटों पर जीत हासिल की और दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles