ASI शंभु दयाल के परिवार को 1 करोड़ देगी दिल्ली सरकार, केजरीवाल बोले- उनकी शहादत पर गर्व है
Breaking Desk | BTV Bharat
दिल्ली के मायापुरी थाने में तैनात ASI शंभू दयाल को बीती 4 जनवरी को एक स्नैचर ने चाकू मार दिया था। स्नैचर को पकड़ने के दौरान ये घटना हुई थी। घटना में गंभीर रूप से घायल दयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। आज दिल्ली सरकार की ओर से सीएम केजरीवाल ने शहीद शंभू दयाल के परिवार को 1 करोड़ रुपए सम्मान राशि के रूप में देने का फैसला किया है।
ASI शंभु दयाल जी ने अपनी जान पर खेल कर अपना फर्ज निभाया
केजरीवाल ने कहा, “समाज और लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के ASI शंभु दयाल जी ने अपनी जान पर खेल कर अपना फर्ज निभाया। पूरी दिल्ली और देश को उनकी इस शहादत पर गर्व है। अब हम सबका फर्ज है कि ऐसे जांबाज पुलिसकर्मी के परिवार का हम ख्याल रखें।”