नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ (Sunrise Over Ayodhya) लगातार विवादों में है। किताब को बैन करने की मांग की जा रही थी। इसी कड़ी में किताब बैन करने को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में सुनवाई हुई। इस दौरान हाई कोर्ट ने खुर्शीद को राहत देते हुए किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी।
Salman Khurshid के घर आगजनी और पत्थरबाजी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
आतंकी संगठनों से हिंदुत्व की तुलना
कोर्ट ने कहा कि, अगर लोग इतना संवेदनशील महसूस कर रहे हैं तो हम क्या कर सकते हैं। किसी ने उन्हें इसे पढ़ने के लिए नहीं कहा है। दरअसल इस किताब में सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठनों आईएसआईएस (ISIS) और बोको हराम जैसे कट्टरपंथी समूहों से की है। जिसके बाद से इस पर आपत्ति जताई जा रही थी।
दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल
इसी बीच दिल्ली के वकील विनित जिंदल ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। जिसमें उन्होंने सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) की किताब के प्रकाशन और बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि, किताब में हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हराम जैसे आंतकवादी संगठनों से की गई है। जिससे देश के करोड़ों हिन्दुओं की भावना आहत हुई है।
संवेदनशील है तो ना पढ़े किताब- HC
कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि, अगर लोग इतना संवेदनशील महसूस कर रहे हैं तो हम क्या कर सकते हैं। किसी ने उन्हें इसे पढ़ने के लिए नहीं कहा है। कोर्ट ने साथ ही कहा कि आप आंखें बंद कर सकते थे अगर इसे नहीं पढ़ सकते।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।