spot_img
26.8 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Delhi-Hyderabad Flight: Flight में SpiceJet की क्रू के साथ अभद्रता के मामले में एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

Delhi-Hyderabad Flight: Flight में SpiceJet की क्रू के साथ अभद्रता के मामले में एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

Viral Desk | BTV bharat

दिल्ली पुलिस ने स्पाइसजेट की फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी करने वाले अबसार आलम को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी दिल्ली के जामिया नगर का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था। आलम पर बोर्डिंग के दौरान एयरहोस्टेस से छेड़खानी करने के आरोप है। कल घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी एयरहोस्टेस पर चिल्लाता हुआ नजर आ रहा था।

अबसार और उसके साथी पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया

इस वाकये के बाद अबसार और उसके साथी पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया था। स्पाइसजेट के सुरक्षा अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने PCR को कॉल किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की SG-8133 फ्लाइट में बोर्डिंग के दौरान एक पैसेंजर ने एयरहोस्टेस के साथ गलत व्यवहार किया।

उसने पूरे केबिन क्रू के साथ अभद्रता की

पैसेंजर को जब रोका गया तो उसने पूरे केबिन क्रू के साथ अभद्रता की। मामला बढ़ने पर केबिन क्रू ने पायलट और सिक्योरिटी स्टाफ को जानकारी दी। इसके बाद आरोपी और उसके साथी पैसेंजर को एयरपोर्ट सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी अबसार शख्स क्रू की महिला सदस्य से ऊंची आवाज में बात कर रहा है। एयरहोस्टेस उसे समझाने की कोशिश कर रही है, जिस पर यह शख्स झल्लाकर कहता है कि हिंदी में बात करो। इसी बीच दूसरा पैसेंजर आकर मामले को खत्म करने की कोशिश करता है, पर विवाद नहीं सुलझता।

 

ये भी पढ़े: Bageshwar Dham महाराज Dhirendra Shastri को मिली जान से मारने की धमकी, भाई को अनजान नंबर से आया फोन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 5:33 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 5:33 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 5:33 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 5:33 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles