spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Delhi: पूरी कैबिनेट के साथ आज सड़क पर उतरेगें केजरीवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सड़क पर अपनी पूरी कैबिनेट के साथ केजरीवाल सड़को पर उतरेंगे। ये प्रर्दशन लोकसभा में सोमवार को पेश किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक-2021 के खिलाफ के होगा। इस मौके पर केंद्रीय विधेयक की मुखालफत करने के साथ उसे वापस लेने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार की इस मसले में कोशिश केंद्र सरकार को बैकफुट पर लाने की होगी।

Delhi: दो दिन बैंक बंद करके सड़क पर उतरे कर्मचारी

बता दे कि ये प्रदर्शन जंतर-मंतर पर होगा। वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय नें मंगलवार को भाजपा पर आरोप लगाया है कि- ये सब भाजपा की ही साजिश है, उनका कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में बिल लाकर दिल्ली की चुनी सरकार को कमजोर करने की साजिश कर रही है। इस बिल के पास होने के बाद दिल्ली की सारी कार्यकारी शक्तियां उपराज्यपाल के पास चली जाएंगी। इससे दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट में लाए गए सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा।

गोपाल राय का मानना है कि,- दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार, एमसीडी उपचुनाव में जीरो सीट मिलने और दिल्ली से लेकर गुजरात तक आप के बढ़ते जनसमर्थन से भाजपा परेशान है। केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली को पुन: नियंत्रित करने की कोशिश रही है।दिल्ली सरकार की सभी फाइलें एलजी के जरिये केंद्र सरकार ने एलजी हाउस में मंगा कर स्टोर करा लिया। इस पर शुंगलू कमिटी बनाई गई। लंबे समय तक फाइलों पर बैठकर काम को ठप किया गया।

Delhi: ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बदले नियम, जानें क्या है ये

आगे गोपाल राय ने कहा है कि,- जिस तरह से केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली को नियंत्रित करने की तरफ बढ़ रही है, आप उसके खिलाफ सड़क पर भी इसके खिलाफ आंदोलन चलाएगी। बुधवार दोपहर दो बजे से जंतर-मंतर पर आप कार्यकर्ता, पार्षद, विधायक, मंत्री और सांसद सभी इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 5:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles