spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Covid 19 Updates: 22 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15% से ज्यादा, कुछ राज्यों में नए केस में आई गिरावट

नई दिल्ली। देश में 22 राज्य ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 15% से ज्यादा है और 9 राज्यों में संक्रमण दर 5 से 15% के बीच है और 5 राज्यों में यह 5 % से कम है। पिछले साल भारत में कोविड-19 (covid 19) संक्रमण के शुरू होने के बाद अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1.60 करोड़ से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोविड-19 संक्रमण के कारण 2.20 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में corona संक्रमण की दूसरी लहर के बीच कुछ राज्यों- दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में नए मामलों में स्थिरता या कमी देखी जा रही है। मार्च से देश में लगातार नए मामलों में बढ़ोतरी के बाद इन राज्यों के लिए थोड़ी राहत की बात है। हालांकि दिल्ली में सोमवार को रिकॉर्ड 448 नई मौतें दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 30 अप्रैल को 4 लाख से ज्यादा नए मामले आने के बाद लगातार दो दिन केस की संख्या घटी है।

यह भी पढ़ें: क्या देश में फिर से लग सकता है लॉकडाउन,जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या दिए निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र के 12 जिलों में भी पिछले 15 दिन में गिरावट के संकेत मिले हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दुर्ग, गरियाबंद, रायपुर, राजनांदगांव, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, गुना, शाजापुर, लद्दाख के लेह और तेलंगाना के निर्मल में पिछले 15 दिनों में नए केस में गिरावट के संकेत मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को कहा, ”हालांकि, ये बहुत शुरुआती संकेत हैं और इनके आधार पर स्थिति का विश्लेषण करना जल्दबाजी होगी। जिला और राज्य स्तर पर रोकथाम के प्रयासों को जारी रखना महत्वपूर्ण है ताकि हम इस बढ़त को बरकरार रखते हुए मामलों पर लगाम लगा सकें।”

देश में एक्टिव केस में साप्ताहिक बढ़ोतरी 2.9 % की है। सोमवार को एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 34,13,642 हो गई थी। महाराष्ट्र में अब भी एक्टिव केस की संख्या सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 48,621 नए मामले सामने आए। राज्य में पिछले 30 दिन की अवधि में पहली बार एक दिन में नए केस की संख्या 50,000 से कम दर्ज की गई। महाराष्ट्र में अप्रैल में अधिकतर दिनों में संक्रमण के नए मामलों की संख्या करीब 60,000 या उससे अधिक दर्ज की गई थी।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बिहार, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इन राज्यों में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है. लव अग्रवाल ने कहा कि 12 राज्य ऐसे हैं जहां एक्टिव केस की संख्या एक लाख से अधिक हैं। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु शामिल हैं. 7 राज्यों में मरीजों की तादाद 50 हजार से एक लाख और 17 राज्यों में 50 हजार से कम है।

यह भी पढ़ें:Covid-19 के 617 वेरिएंट्स को बेअसर करने में Covaxin सक्षम, अमेरिका का दावा

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles