spot_img
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

DMRC: 21 नवंबर को Delhi Metro के इस सेक्शन पर कुछ घंटे नहीं चलेंगी ट्रेनें

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की यलो लाइन के राजीव चौक-केंद्रीय सचिवालय सेक्शन पर पटरी संबंधी रखरखाव कार्य के कारण ट्रेन सेवाएं 21 नवंबर को सुबह कुछ घंटे के लिए निलंबित रहेंगी। डीएमआरसी (DMRC) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली स्टेशन को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर स्टेशन से जोड़ती है।

Kerala: आज से दो महीने के लिए खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘20 और 21 नवंबर की दरमियानी रात को यलो लाइन पर स्थित केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर पटरी के पूर्व निर्धारित रखरखाव कार्य के मद्देनजर 21 नवंबर को सुबह इस लाइन पर ट्रेन सेवाएं कुछ देर के लिए विनियमित रहेंगी।

इस दिन राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय सेक्शन के बीच सुबह सेवा शुरू होने से 7:30 बजे तक ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी। डीएमआरसी के अनुसार इस सेक्शन में ट्रेन सेवाएं बहाल होने तक पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा।

UP: नई हवा है जो BJP है वही सपा है – Congress

यलो लाइन के बाकी हिस्से में समयपुर बादली से राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय से हुडा सिटी सेंटर तक सेवाएं यथावत चलेंगी। बयान में यह भी बताया गया कि राजीव चौक से केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों के बीच इस अवधि में नि:शुल्क फीडर बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles