नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले मई में कभी भी इतनी बारिश नहीं हुई है। इस बारिश ने 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक मई में किसी एक दिन वर्ष 1900 के बाद इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई। जो कि बहुत आधिक है।
Delhi: दिल्ली में ब्लैक फंगस का असर, सात दिन में 300 मामले
जाहिर है कि दिल्ली में मंगलवार के दिन बारिश होने लगी थी। इसके बाद बुधवार को पूरे दिन बारिश का दौर जारी रहा और रात आठ बजे तक ही 60 मिमी बारिश का रिकॉर्ड टूट चुका था। इसके बाद भी रातभर रुक-रुक कर बारिश चलती रही। सुबह साढ़े आठ बजे तक 1ि19.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से 19 डिग्री सेल्सियस कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पहले वर्ष 1951 में इससे कम तापमान में रहा था। इसके बाद 13 मई 1982 को 24.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था।
ऐसा बारिश को देखते हुए राष्ट्रीय मौसम भविष्यवाणी केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी के मुताबिक वर्ष 1900 के बाद मई में किसी एक दिन में इतनी बारिश दर्ज नहीं हुई है। दिल्ली में आमतौर पर 24 घंटे में अधिकतम 30-40 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार अरब महासागर व पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इतनी बारिश दर्ज हुई है।
कोरोना की तीसरी लहर से बचाने को बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स: CM Kejriwal
वहीं दिल्ली की हालात की तो सबको जानकारी है ही। कोरोना महामारी ने तो दिल्ली की हालात कर ही रखी है। दूसरी तरफ ब्लैक फंगस ने भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। और अब बारिश ने लोगों की हालात खराब है।