spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Diwali 2022: Ramesh Taurani ने रखी भव्य दिवाली पार्टी, Katrina-Vicky समेत कई सितारों ने की शिरकत

Diwali 2022: Ramesh Taurani ने रखी भव्य दिवाली पार्टी, Katrina-Vicky समेत कई सितारों ने की शिरकत

Entertainment Desk | BTV Bharat

दीपावली का त्योहार नजदीक है। हर ओर इस पर्व की रौनक दिखाई दे रही है। बॉलीवुड में भी दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। तमाम सितारे दिवाली पार्टी होस्ट कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना ने प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की थी। फिर, कृति सेनन ने दिवाली पार्टी दी। वहीं, बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी भी दिवाली पार्टी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने भव्य अंदाज में दिवाली की पार्टी आयोजित की, जिसमें कटरीना कैफ और विक्की कौशल समेत तमाम सितारों ने शिरकत की। बता दें कि रमेश तौरानी हर साल धूमधाम से दिवाली मनाते हैं।

इस साल भी रमेश तौरानी ने अपने घर दीवाली पार्टी का आयोजन किया

वह सितारों को पार्टी देते हैं। हर साल की तरह इस साल भी रमेश तौरानी ने अपने घर दीवाली पार्टी का आयोजन किया। इसी के साथ उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। पार्टी में विक्की कौशल अपनी पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ शिरकत करने पहुंचे। कटरीना लाल रंग के शरारा में नजर आईं। तो वहीं विक्की ब्लू कुर्ते और व्हाइट पजामे में नजर आए। रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने भी खूब रंग जमाया। वह ब्लैक कलर की साड़ी में पहुंची।

स्वीट और सिंपल लुक में शहनाज काफी एलीगेंट नजर आ रही हैं

स्वीट और सिंपल लुक में शहनाज काफी एलीगेंट नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी का दिवाली लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पा शेट्टी फ्यूजन लुक में नजर आईं, जिसमें उन्होंने साड़ी को बेल्ट के साथ कैरी किया है। एक्ट्रेस नोरा फतेही भी पार्टी में काफी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। वहीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू का अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में तापसी ने गुलाबी साड़ी पहनकर शिरकत की। वहीं, नोरा लाइट पिंक लहंगे में नजर आईं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles