नई दिल्ली। बचपन से ही हम अपने बुजुर्गों से यह सुनते आ रहे हैं कि ऐसा मत करो अपशगुन होता है… वैसा मत करो अपशगुन होता है। अपशगुन के नाम पर हमने ना जाने कितनी ही बातें सुनी होंगी।
चाहें बिल्ली का रास्ता काटना हो या फिर दूध उफन कर गिर जाना… हमारे बुजुर्गों ने हमें कई बातों के बारे में बताया है। देखा जाए तो इनका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। लेकिन पुराने समय से यह मान्यताएं प्रचलित हैं तो कई लोग आज तक इन्हें मानते आ रहे हैं।
आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातें जिन्हें अपशगुन का नाम दिया गया है :
1. कहते हैं अगर सुबह के समय बाल्टी खाली देखी जाए तो अपशगुन होता है। इससे कार्यों में बाधा आती है। ऐसे में कहा जाता है कि बाथरूम में रखी बाल्टी हमेशा भरी रहनी चाहिए।
2. कहा जाता है कि दूध का उबलकर गिरना अच्छा होता है। लेकिन अगर यह जमीन पर गिर जाए तो अशुभ कहा जाता है। मान्यता है कि अगर ऐसा होता है तो यह किसी दुर्घटना या हानि का संकेत होता है।