spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

दिल्ली में आज से बढ़ जाएंगे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रहने वालों के लिए मंहगाई बढ़ती दिख रही है, क्योंकि आज से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ जाएगे। बताया गया है कि नए दाम पूराने दामों से 50 प्रतिशत महंगे होगे। और कीमत बढ़ने के बाद 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 769 रुपये पर सिलेंडर हो जाएगी।

सीएम ने जारी किया नर्सरी क्लास के लिए शेड्यूल, दिल्ली में 18 फरवरी से होगें दाखिले

सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी

दिल्ली में रहने वालों के लिए महगाई दिन व दिन बढ़ती देखी जाती है, कई बार देखा जाता है कि मेंट्रों सिटी में किसी ना किसी चीज पर दाम बढ़ जा रहे है। वहीं अब दिल्ली निवासियों के लिए मंहगाई से संबधित खबर ये है कि सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ जाएगे।

और अगर दूसरी तरफ देखें तो अंतराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल के दाम भी लगातार बढ़ते दिख रहे है, और पेट्रोल डीजल की कीमत तो अलग स्तर पर पहुंच रही है। वहीं मध्यप्रदेश के भोपाल मध्यप्रदेश के भोपाल में प्रीमीयम पेट्रोल के दाम 100  के पार पहुंचने पर पुरानी मशीनों को बंद करना पड़ा है। इस वजह से पुरानी मशीनों में अब तीन अंकों की संख्या फीड नहीं हो रही है। इसको देखते हुए वहां प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी गई है।

इस सबको देखते हुए दिल्ली में पहले से ही कई सारे बदलाव किए जा रहे है ताकि दिल्ली में ऐसे हालात ना बने। इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता निशित गोयल ने कहा कि फिलहाल ऐसी समस्या दिल्ली में नहीं है। यदि पेट्रोल के दाम भविष्य में 100 को पार कर जाते हैं तो इसके लिए हमारी अधिकतकर मशीनें तैयार हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ बड़ी गाड़ियों में प्रिमियम पेट्रोल डाला जाता है जिसका दाम 100 से ऊपर होता है। नई मशीनों का पहले से ही उन्नयन होकर आ रहा है। इस वजह से ज्यादा खास परेशानी नहीं आने वाली है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles