spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, June 2, 2023

Don Abu Salem Nephew Arrested: डॉन अबु सलेम के भतीजे आरिफ को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Don Abu Salem Nephew Arrested: डॉन अबु सलेम के भतीजे आरिफ को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking Desk | BTV Bharat

डॉन अबु सलेम के भतीजे आरिफ को यूपी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उस वक्त वह पान-चाय की दुकान पर था। वह कुछ लोगों के साथ चाय का लुफ्त उठा रहा था। उसी वक्त यूपी पुलिस ने छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। असल में फरार सूची में नाम आने के बाद से ही यूपी पुलिस को उसकी तलाश थी। उसकी तलाशी के लिए यूपी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

यूपी पुलिस ने आरिफ को बांद्रा हिल रोड के पास से अरेस्ट किया

यूपी पुलिस ने आरिफ को बांद्रा हिल रोड के पास से अरेस्ट किया है। असल में पुलिस को काफी लंबे समय से आरिफ की तलाश थी। उसकी तलाश के लिए यूपी पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी। यूपी पुलिस को सूचना मिली थी आरिफ मुंबई में छिपकर रह रहा था। यूपी पुलिस ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद आरिफ को हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना हुई।

मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को आरिफ के बारे में कई जानकारियां दी

मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को आरिफ के बारे में कई जानकारियां दी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि आरिफ चाय-पान की दुकान पर खड़ा है। सूचना मिलने के बाद यूपी पुलिस एक टीम बांद्रा पहुंची। पुलिस ने देखा कि आरिफ सड़क पर खड़ा था। आरिफ को पकड़ने पुलिस सादे कपड़ों में गई थी ताकि उसको इस बात की भनक ना लगे कि वह पकड़े जाने वाला है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरिफ कुछ लोगों के साथ पान-चाय की दुकान पर खड़ा था पुलिस वहां पहुंचती है औऱ बड़े आराम से उसे हिरासत में ले लेती है।

ये भी पढ़े: Sital Sasthi: Odisha के संबलपुर में लोगों ने धूम-धाम से ‘शीतल षष्ठी’ का पर्व मनाया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,143
Confirmed Cases
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
531,874
Total deaths
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
3,736
Total active cases
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
44,455,533
Total recovered
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles