spot_img
30.1 C
New Delhi
Wednesday, April 17, 2024

लॉकडाउन के चलते दिल्ली में सिर्फ चार घंटे ही चलेगी मेट्रो

नई दिल्ली। दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद से ही मेट्रो से जुड़ी गाइडलाइन भी आ गई है। अब बस चार घंटे ही मेट्रों चलेगी। आज ही खबर आई है कि कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों को सूचित किया है कि कर्फ्यू के दौरान मेट्रो सेवा चार घंटे उपलब्ध रहेगी।

डीएमआरसी के अनुसार,- दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक लगाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहेंगी। पीक ऑवर में मेट्रो की सेवाएं 30 मिनट के अंतराल पर मिलेंगी।

खबर तो ऐसी है कि ट्रो की सेवाएं सुबह दो घंटे यानी 8 बजे से सुबह 10 बजे तक पीक ऑवर में उपलब्ध रहेगी। इसके बाद शाम को भी यात्री दो घंटे यानी 5 बजे से शाम 7 बजे मेट्रो में सफर कर सकते हैं। इसके बाद मेट्रो की सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखने हुए डीएमआरसी ने ये फैसला किया है।

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने देश में हलचल मचा रखी है। हर तरफ लोगों के बीच डर का माहौल है, हजारों लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे है, हर दूसरा व्यक्ति पॉजिटिव आ रहा है। दिल्ली में तो हर दिन कोरोना महामारी से पीड़ित लोग रिकॉर्ड तोड़ रहे है। इसी के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 11:55 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 11:55 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 11:55 PM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 11:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles