spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर व दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में शनिवार की सुबह भूकंप (Earthquake Today) के झटके महसूस किए गए। सुबह 9 बजकर 50 मिनट के करीब देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता मापी गई।

Delhi Weather Update: बारिश से ‘हवा’ की सेहत सुधरी, घने कोहरे में लिपटी दिल्‍ली
15-20 सेकेंड तक धरती में कंपन महसूस

शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप (Earthquake Today) के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकेंड तक धरती में कंपन महसूस हुई। नोएडा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था।

कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए
जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के बाद अधिकांश लोग घरों से बाहर निकल गए। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
प्रशासन ने सभी जगहों से नुकसान की सूचना देने को कहा
थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने सभी जगहों से नुकसान की सूचना देने को कहा है। साथ ही लोगों को सुरक्षित रहने और प्राथमिकता के आधार पर सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।

फिलहाल, कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 9:45 बजे अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles