spot_img
30.7 C
New Delhi
Tuesday, April 16, 2024

फेस्टिवल सीजन में हेल्दी रहने के लिए खांए चॉकलेट

नई दिल्ली। खुशी के मौके पर मिठाई के बाद दूसरा स्थान चॉकलेट का आता है। बर्थडे पार्टी से लेकर फेस्टिवल सीज़न तक में चॉकलेट खाने और उसे गिफ्ट करने का चलन है। मीठी चॉकलेट ना सिर्फ रिश्तों में मिठास बढ़ाती है, बल्कि सेहत का भी ध्यान रखती है। चॉकलेट बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक की पसंद में शामिल है। चॉकलेट ऐसा सुपर फूड है जिसमें 60 प्रतिशत से ज्यादा कोको मौजूद होता है। कोको पाउडर का इस्तेमाल चॉकलेट, केक, मिल्क शेक बनाने में किया जाता है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है।

त्योहार के दिन घर पर बनाए ये खास पकवान, ये है इनकी आसान रेसिपी

चॉकलेट खराब मूड को ठीक करने की ताकत रखती है, कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि चॉकलेट तनाव को दूर करती है। यह वज़न को कंट्रोल करती है, साथ ही बढ़ती उम्र का प्रभाव भी बॉडी पर कम करती है। फेस्टिवल सीज़न में खुद को हेल्दी रखना चाहती है तो चॉकलेट का सेवन करें। आइए जानते है चॉकलेट कैसे हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

1. याददाश्त तेज करती है चॉकलेट:- चॉकलेट मे फ्लेवोनोल्स मौजूद होता है जो दिमाग को तेज करता है। बच्चों को चॉकलेट जरूर खिलानी चाहिए इससे उनके मस्तिष्क का तेजी से विकास होता है।

2. कोशिकाओं की मरम्मत करती है चॉकलेट:- एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चॉकलेट कोशिकाओं की मरम्मत करती है। एंटीऑक्सीडेंट सब्जियों और फलों में पाया जाता है जो कोशिकाओं की मरम्मसत का काम करता हैं।

3. स्किन को जवान रखती है:- एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चॉकलेट स्किन का भी ध्यान रखती है। यह त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षणों और झुर्रियों को कम करती है। इससे आपकी त्वचा जवां नजर आती है।

4. लॉ ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करती है:- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है उन्हें चॉकलेट का सेवन करना चाहिए। अक्सर डॉक्टर लो ब्लडप्रेशर के मरीज़ों को चॉकलेट का सेवन करने की सलाह देते हैं।

5. तनाव दूर करती है चॉकलेट: – उदास और परेशान रहते हैं तो चॉकलेट खाएं। चॉकलेट तनाव को कम करके आपको रिलेक्स रखेगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles