spot_img
12.1 C
New Delhi
Wednesday, December 6, 2023

प्राकृतिक खुबसूरती के साथ हिल स्टेशन का भी ले मजा, एक बार जरुर जाए ‘मैकलोडगंज’

नई दिल्ली। मैकलोडगंज घुमने लिए बहुत ही खुबसूरत जगह में से एक है, जहां पर प्राकृतिक खुबसूरती के साथ हिल स्टेशन का भी मजा ले सकते है। कुछ लोगो को पार्टी पसंद होती है तो कुछ लोगों को किताबें पढ़ना, वहीं कुछ लोग दोस्तों के साथ शॉपिग करना पसंद करते है तो कुछ अपने परिवार के साथ समय बिताना। सबकी अपनी- अपनी पसंद और नापसंद होती है। पर अगर किसी को घूमना पसंद है और वो भी खुली हवाओं का मजा लेते हुआ हिल स्टेशन पर जाना। तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी ही खास जगह के बारें में, जी हां।

थकान और तनाव से अगर आप भी है परेशान, तो अपनाए ये खास योगासन

 

meklndganj.btvbharat

घूमने के शौकिन है तो जरुर जाए मैकलोडगंज

आज हम बात कर रहें है एक ऐसी खास जगह के बारें में जहां घूमने के लिए एक बार जरुर जाना चाहिए। मैकलोडगंज, ये एक ऐसी जगह है जहां पर आप प्राकृतिक के बहुत करीब होते है महसूस कर सकते है। साथ में आस-पास समुद्द, मांदिर, ट्रेक प्लेस जैसी जगह भी मिल जाएगी। सबसे जरुरी बात है कि कम बजट में पूरा आनंद मिल जाएगा।

मैकलोडगंज के पास मांदिर

जब कोई मैकलोडगंज जाता है तो ऐसा नहीं होता है कि वो भागसुनाथ के मंदिर ना जाए। यह एक प्राचीन मंदिर है जो कि मैकलोडगंज से लगभग 3 किलोमीटर दूर है। मंदिर समुद्र तल से लगभग 1770 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आकर पर्यटकों को बहुत सुकून मिलता है। यहां हर साल भारी मात्रा में पर्यटक आते ही रहते हैं। यहां पर सुंदर सा ताल भी है, जिसके आस-पास खड़े रहकर बहुत अच्छा महसूस होता है।

मैकलोडगंज के पास डल झील

झील, मैकलोडगंज के पास एक डल झील है जो कि कांगड़ा जिले से समुद्र तल से 1,775 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कहते है कि झील बहुत गहरी है और इसके आस-पास कई छोटे मोटे पहाड़ भी स्थित है। झील एकदम शांत है, पहाड़ों की परछाई इसमें जब पड़ती है तो झील और भी खूबसूरत हो जाती है।

मौकलोडगंज के पास भागसू फॉल

भागसू फॉल एक ऐसी जगह हो जिसके बारें में वो सब लोग जानते होंगे जो मैकलोडगंज गए होगें। प्रकृति- प्रेमी पर्यटकों का तो यहां आना लगा ही रहता है। यहां से प्रकृति के एक से बढ़कर एक नजारे दिखाई पड़ते हैं। भागसू झरना मैकलोडगंज और धर्मशाला को जोने वाली सड़क पर ही स्थित है। प्राकृतिक शांति के साथ ही यदि आप घूमने- फिरने के लिए कोई ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहां आपको सुकून भी मिले तो भागसू फॉल देखने जाना तो आपका बनता है।

ट्रायंड मैकलोडगंज

ट्रायंड ट्रकिंग के लिए एक काफी लोकप्रिय जगह है। मैकलोडगंज से से लगभग 9 किलो मीटर है। यह जगह बहुत ऊंचाई पर स्थित है। ट्रायंड जाकर आसानी से एक से बढ़कर एक दृश्य देख सकते हैं। यहां जाने पर हिमालय जैसी ट्रेकिंग का अनुभव होने लगता है इसलिए अधिकांश लोग यहां ट्रेकिंग के लिए जाना बहुत पसंद करते हैं। यहां से पहाड़ बहुत खूबसूरत दिखाई देते हैं और सब तरफ सिर्फ और सिर्फ हरियाली नजर आती है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,321
Confirmed Cases
Updated on December 6, 2023 5:56 AM
533,301
Total deaths
Updated on December 6, 2023 5:56 AM
44,469,020
Total active cases
Updated on December 6, 2023 5:56 AM
0
Total recovered
Updated on December 6, 2023 5:56 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles