spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, May 16, 2024

Fake Plaster For Gold Smuggling: पुलिस वालों ने काटा युवक का प्लास्टर, पैर पर निकला करोड़ो का सोना

Fake Plaster For Gold Smuggling: पुलिस वालों ने काटा युवक का प्लास्टर, पैर पर निकला करोड़ो का सोना

Viral DESK | BTV Bharat

स्मगलिंग की दुनिया के खिलाड़ी तस्करी के ऐसे-ऐसे नायाब तरीके खोजकर लाते हैं कि देखने वाले भी सोच में पड़ जाते हैं- कौन हैं ये लोग, और कहां से आते हैं? हालांकि, स्मगलर्स अपने ओवर कॉन्फिडेंस के चक्कर में यह भूल जाते हैं कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हम देख सकते हैं कि पुलिस वाले एक बंदे का प्लास्टर काट रहे हैं।

अंदर से सोने की इतनी ईंटे निकलती है कि सब हैरान रह जाते

शख्स बार-बार कह रहा है कि उसके पैर में फैक्चर हुआ है जिसके कारण प्लास्टर लगाया गया है। पर भैया… जब पुलिसकर्मी प्लास्टर काट कर हटाता है तो अंदर से सोने की इतनी ईंटे निकलती है कि सब हैरान रह जाते हैं। अब इस क्लिप को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। खैर, इसकी जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कब फिल्माया गया था।

पलास्टर काटा निकला सोना

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक पुलिसकर्मी शख्स के पैर पर लगा प्लास्टर काट रहे हैं। बंदा बोल रहा है कि कुछ नहीं सर प्लास्टर है बस। इस पर पुलिसकर्मी कहता है कि प्लास्टर पीला होता है क्या। इसके बाद पूरे प्लास्टर को काटा जाता है, जिसके नीचे सोने की ईंट निकलती है।

ये भी पढ़े: Maharashtra: महाराष्ट्र की ‘पोस्टर राजनीति’, धाराशिव में लगे अजित पवार को भावी मुख्यमंत्री बताने वाले बैनर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
533,570
Total deaths
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
0
Total recovered
Updated on May 16, 2024 10:43 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles