spot_img
26.8 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा की दहाड़ का इंतजार कर रहे फैंस!

नई दिल्ली। ऑडियंस ऋतिक रोशन की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी का अब और इंतजार नहीं कर सकती, जिसका सबूत है उनकी अगली फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर ऑडियंस की उम्मीदें और उनका उत्साह, जो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

फिल्म, जो अपनी राष्ट्रव्यापी रिलीज से 45 दिन दूर है, ने पहली बार सुपरस्टार के प्रशंसकों में एक अलग ही जोश डाल दिया, जब फिल्म से उनका फर्स्ट-लुक आउट हुआ। फैंस ने बताया कि कैसे ऋतिक ने बैड लुक को गुड बना दिया।

जैसे ही फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की रिलीज का 100 डे काउंटडाउन शुरू हुआ, तो सुपरस्टार के फैनबेस ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। फिल्म रिलीज की इस उलटी गिनती ने सोशल मीडिया पर सैकड़ों मीम्स को प्रेरित किया, जो सुपरस्टार के उनके millennial और Gen-Z फैंस से उनके कनेक्शन को दर्शाते हैं।

फैंस के इसी उत्साह का नतीजा है कि ट्विटर पर ‘Awaiting Roar of Vikram Vedha’ ट्रेंड कर रहा है, जिसमें प्रशंसकों ने अलग-अलग तरीकों से अपना उत्साह व्यक्त किया है। उन्हें बॉलीवुड का आखिरी ‘ट्रू ब्लू सुपरस्टार’ कहते हुए, कुछ फैंस ने फिल्म में उनकी ग्रैंड एंट्री के बारे में बात की, कुछ ने उनके कैरेक्टर को स्केच में उतारा, वहीं कुछ ने शेयर किया कि वो ऋतिक की फिल्मों को देखने के लिए क्या-क्या कर जाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 4:33 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 4:33 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 4:33 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 4:33 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles