26 January को ट्रैक्टर दिवस मनाएंगे किसान, Rakesh Tikait बोले- आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे
Breaking desk | BTV Bharat
26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर दिवस मनाएंगे। हरियाणा के करनाल पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने पूरे देश को घेर रखा है। आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए सलाह की जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस 10 बजे तक होता है, उसके बाद ट्रैक्टर दिवस होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने का रेट 2023 में बढ़ाने की बात सरकार कर रही है।
अब 2023 में भी देख लेते हैं
अब 2023 में भी देख लेते हैं। सरकार चुनाव के दौरान गन्ने के रेट ढूंढती है और किसान भाव ढूंढता है, अब जहां पर भी दोनों का तालमेल बन जाता है तो वहीं पर तालमेल बना लें। उन्होंने कहा कि एमएसपी को लेकर बड़ा फैसला होगा।जिसकी चर्चा पूरे देश में चल रही है। बीते दिनों हम तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में थे, संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ पूरा देश देख रहा है।
ये भी पढ़े: Ashok Gehlot बोले- BJP Ram-Sita को बांट रहे, जय श्री राम बोल डर फैलाते है