spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, June 2, 2023

Mumbai Nagpur Old Highway पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत, 13 घायल

Mumbai Nagpur Old Highway पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत, 13 घायल

Breaking Desk | BTV bharat

मुंबई-नागपुर ओल्ड राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे का कारण खोजने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 7 बजे मुंबई से नागपुर जाने वाले ओल्ड हाईवे पर लुदाना के सिंधखेडराजा इलाके में हुआ। बताया गया है कि यहां एक बस सवारियां लेकर जा रही थी।

सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी

तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बाकी सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारू हुआ। पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों की पहचान हो चुकी है। बाकी की पहचान कराई जा रही है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर है।

ये भी पढ़े: PM vs Delhi CM: पीएम मोदी की डिग्री मामले में गुजरात कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, फिर भेजा गया समन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,143
Confirmed Cases
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
531,874
Total deaths
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
3,736
Total active cases
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
44,455,533
Total recovered
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles