spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

देवघर से जबरन उड़ान भरने पर भाजपा के 2 सांसद समेत 9 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

देवघर से जबरन उड़ान भरने पर भाजपा के 2 सांसद समेत 9 नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Breaking Desk | BTV Bharat 

झारखंड पुलिस ने देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक समेत नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एफआईआर देवघर एयरपोर्ट पर तैनात DSP सुमन अमन ने जिले के कुंडा थाना में दर्ज शिकायत पर कराई है। DSP सुमन अमन के मुताबिक, 31 अगस्त को गोड्डा के सांसद, उनके दोनों बेटे, मनोज तिवारी और अन्य लोग देवघर एयरपोर्ट के ATC में जबरन घुसे और कर्मचारियों पर जबरन क्लियरेंस लेने का दबाव बनाया।

देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ और लैंडिंग की सुविधा अभी तक नहीं

उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि देवघर एयरपोर्ट में नाइट टेक ऑफ और लैंडिंग की सुविधा अभी तक नहीं है। बताया जा रहा है की दोनों सांसदों – निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी – और हवाई अड्डे के निदेशक सहित नौ लोगों पर आईपीसी की धारा 336 (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), 447 (आपराधिक अतिचार के लिए सजा), 448 (घर-अतिचार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दे की 31 अगस्त को सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा देवघर से दुमका गए थे।

ये सभी दुमका में पेट्रोल अटैक में मारी गई नाबालिग के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। दरअसल, दुमका में 23 अगस्त को एक नाबालिग लड़की को पड़ोस में ही रहने वाले शाहरुख हुसैन ने घर में ही पेट्रोल डालकर जला दिया था। रांची के रिम्स में उसका इलाज चला और 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े: अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में जदयू को लगा बड़ा झटका

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 2:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 2:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 2:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 2:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles