spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Firing on Imran Khan: Pakistan के पूर्व PM Imran Khan रैली में फायरिंग से हुए घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

Firing on Imran Khan: Pakistan के पूर्व PM Imran Khan रैली में फायरिंग से हुए घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

Breaking Desk | BTV Bharat

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी इमरान के कंटेनर के पास हुई है। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, इमरान खान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग की सूचना मिली थी।

गोली लगने से इमरान खान घायल हो गए हैं

पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज रिपोर्ट की मानें तो गोली लगने से इमरान खान घायल हो गए हैं। उनके दाएं पैर में गोली लगी है और उन्हें करीब के ही अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, मीडिया ने बाद में बताया कि इमरान खान घायल हैं, लेकिन पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में इमरान खान को पैर में गोली लगी है। उनके अलावा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के कई दूसरे नेता भी इस गोलीबारी में जख्मी हुए हैं।

इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है

फवाद चौधरी के मुताबिक इमरान खान पर एके 47 से फायरिंग की गई है। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। आपको पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी इमरान के कंटेनर के पास हुई है। इस दौरान चार लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, इमरान खान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। इमरान वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जब से तोशखाना मामले में इमरान दोषी पाए गए हैं, उनकी तरफ से आजादी मार्च की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में आज भी उनकी आजादी मार्च निकाली गई थी।

ये भी पढ़े: Himachal Elections 2022: देश के पहले Voter Shyam Saran Negi ने रेड कार्पेट पर चलकर किया मतदान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles