नई दिल्ली। स्वास्थ्य (Health) हम सबके लिए कितना जरुरी है ये तो हमको पता ही है। और कोविड काल के दैरान और भली-भाति जान भी गए है। परंतु भागती दौड़ती जिंदगी में हम सब उस तरह से अपनी सेहत का ख्याल नहीं पा रहा है जैसे रखना चाहिए। हम अपनी दिनचर्या और कामकाज में अपने शरीर के प्रति लापरवाही बरतते हैं, जिसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर आप अपने दिनचर्या के साथ-साथ वास्तु और फेंगशुई के कुछ उपायों को अपनाते हैं, तो आपको अच्छी सेहत प्राप्त होगी।
Travel: आप भी हैं घूमने के शौकिन, तो जरुर जाए इन खूबसूरत द्वीप पर, देखिए तस्वीरें
महिलाएं प्रतिदिन करें इन योगा आसनों का अभ्यास, सेहत रहेंगी सही
. घर के सीलन को तुरंत सही करवाना चाहिए, वरना त्वचा संबंधित बीमारी हो सकती है। सीलन से सर्दी हो सकती है, जो कोरोना के लिए खतरनाक है। वास्तु शास्त्र की दृष्टि से दीवारों पर सीलन होना नकारात्मक माना जाता है।
. हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को दक्षिण-पूर्व में बेडरूम नहीं बनाना चाहिए। यह दिशा आग्नेय कोण का माना जाता है, यहां अग्नि का प्रभाव रहता है। इस दिशा में लेटने से उनका ब्लड प्रेशर और बढ़ सकता है।
. घर में जो घड़ियां बंद पड़ी हों, उन्हें या तो घर से हटा दें या चालू करें। बंद घड़ियां हानिकारक होती हैं, इनसे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है।
. सुबह जगते ही सबसे पहले धरती मां के पैर छूएं। उसके बाद घर के सभी खिड़की और दरवाजे कुछ देरे के लिए खोल दें। सूर्योदय की किरणें सेहत को लाभ पहुंचाती हैं। तथा घर के सभी विषाणु और बैक्टीरियां नष्ट हो जाते हैं।
. दोपहर के समय सूर्य की किरणों से बचना चाहिए। पराबैंगनी किरणों की वजह से त्वचा के रोग हो सकते हैं, इसीलिए दोपहर में दक्षिण दिशा के खिड़कियों और दरवाजों के पर्दें गिरा देना चाहिए।
. रात को सोते समय सिर कभी भी उत्तर दिशा की तरफ और पैर दक्षिण दिशा की तरफ न हों। अन्यथा सिरदर्द या फिर अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कोरोना में भी उपर्युक्त समस्या की शिकायत होती है। सही सोने से आपको काफी राहत मिलेगा।