spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री RPN Singh ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आरपीएन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अपना इस्तीफा सौंपा है। वह आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार आज वह दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो सकते है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले इस बात की अटकलें लगायी जा रही थी। आरपीएन सिंह को यूपी में कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है। आरपीएन सिंह यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे है। वो यूपी के पूर्वांचल के पडरौना के रहने वाले हैं।

Namo App से PM Modi का संबोधन! बोले- सभी नागरिक आम चुनावों में मतदान सुनिश्चित करें
देर आए और दुरुस्त आए: आरपीएन सिंह

आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा, ” 32 साल तक मैं कांग्रेस में रहा, लेकिन अब न तो वह पार्टी रही, जो हुआ करती थी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी में डबल इंजन की सरकार ने जिस तरह से विकास किया है। उसे सभी ने देखा है। उन्होंने कहा कि देर आए और दुरुस्त आए। देश और यूपी के निर्माण में जो योगदान करना है, वह करेंगे।

यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन व सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री

आरपीएन सिंह 1996, 2002 और 2007 में पडरौना विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। 1999 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह (RPN Singh) तीसरे स्थान पर रहे थे। 2004 में वे दूसरे स्थान पर रहे थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में रतनजीत प्रताप नारायण सिंह (आर.पी.एन. सिंह) चुनाव जीते और यूपीए-2 की सरकार में भूतल परिवहन व सड़क राज्यमार्ग राज्यमंत्री, पेट्रोलियम राज्य मंत्री व गृह राज्य मंत्री रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में आरपीएन सिंह को भाजपा प्रत्याशी राजेश पाण्डेय ने 85540 हजार मतों से पराजित किया था।

आरपीएन सिंह ने इसके साथ ही ट्वीट कर कहा कि, ‘आज जब पूरा राष्ट्र गणतंत दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनीतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद’

पडरौना सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव

सूत्रों के मुताबिक, आरपीएन सिंह (RPN Singh) बीजेपी के टिकट पर पडरौना सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। आरपीएन सिंह 1996 से 2009 के बीच उत्तर प्रदेश के पडरौना निर्वाचन क्षेत्र से विधायक भी रहे हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरपीएन को बीजेपी में शामिल होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ पडरौना से मैदान में उतारा जा सकता है।

3 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके

कांग्रेस के बड़े नेता और केंद्र में मंत्री रहे कुंवर रतनजीत नारायण सिंह या आरपीएन सिंह (RPN Singh) पडरौना रियासत से हैं। उन्हें वहां का राजा साहेब कहा जाता है। उनका जन्म 25 अप्रैल 1964 को दिल्ली में हुआ था। वह कुशीनगर के क्षत्रिय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह पडरौना के पास कुशीनगर लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। आरपीएन सिंह करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और 3 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles