नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को हालत बिगड़ने से रविवार देर शाम लखनऊ में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है।
बयान में कहा गया है कि वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह की देखभाल के लिए नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और न्यूरो-ओटोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्याण सिंह के शरीर में सूजन की शिकायत थी। रक्त परीक्षण के अनुसार उनका यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर भी बढ़ा हुआ बताया गया है।
Uttar Pradesh Chief Minister #YogiAdityanath on Sunday visited the Ram Manohar Lohia hospital to see former Chief Minister #KalyanSingh, who is admitted there with age-related problems.
Kalyan Singh, 89, was hospitalised on Saturday following swelling in his body. pic.twitter.com/MrOulC1kpr
— IANS Tweets (@ians_india) July 4, 2021
कल्याण सिंह, जो राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भी हैं, को रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एसजीपीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। वह पिछले दो सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे है।
संस्थान की ओर से बताया गया है कि, “यहां पहुंचने पर उनका रक्तचाप (BP) और दिल की धड़कन (Heart Beat) सामान्य पाई गई, लेकिन चेतना का स्तर थोड़ा कम था। उनकी पिछली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
Rafale Deal की होगी जांच, फ्रांसीसी जज ने दिए आदेश, घेरे में अंबानी
रविवार को बिगड़ती सिंह की तबीयत के बारे में सुनने के बाद भाजपा नेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके डिप्टी केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया।
Health Tips: वैक्सीनेशन से जुड़ी कुछ जरुरी बातें जानना महिलाओं के लिए है महत्वपूर्ण
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।