बुलेट प्रूफ कारें छोड़ दिल्ली की सड़कों पर Auto रिक्शा चला रहीं चार अमेरिकी महिला राजनयिक, दफ्तर वाले भी हैरान
Viral Desk | BTV Bharat
अपनी बुलेट प्रूफ कारों को पीछे छोड़ चार अमेरिकी महिला राजनयिकों ने एक आटो रिक्शा से सफर करना ज्यादा मुनासिफ समझा है। एनएल मेसन, रूथ होल्म्बर्ग, शरीन किटरमैन और जेनिफर बायवाटर्स का काले और गुलाबी रंग का आटो रिक्शा इस समय सुर्खियां बटोर रहा है। ये सभी डिप्लोमेट्स अपनी ‘आधिकारिक यात्राओं’ सहित सभी कामों के लिए खुद आटो रिक्शा चला कर यात्रा करना पसंद करती है।
मनोरंजन के साथ-साथ एक मिसाल कायम
इन राजनयिकों ने मनोरंजन के साथ-साथ एक मिसाल कायम करने के लिए भी इस तरह का कदम उठाने का फैसला किया है। डिप्लोमेट मेसन ने बताया कि आटो रिक्शा से उन्हें खास लगाव है। वह जब पाकिस्तान में थी तब भी रिक्शा में ट्रेवल करने की कोशिश करती थी। उन्होंने बताया कि भारत आने पर उन्हें रिक्शा खरीदने का जैसे ही मौका मिला, उन्होंने इसे खरीद लिया।
रिक्शा चलाना उनके लिए पूरी तरह से नया अनुभव था
जब मेसन से रिक्शा चलाना सीखने और इसके लाइसेंस मिलने के दौरान हुई कठिनाईयों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके लिए रिक्शा चलाना उनके लिए पूरी तरह से नया अनुभव था। इसके पहले उन्होंने कभी भी क्लच वाला वाहन नहीं चलाया था, वह सिर्फ आटोमेटिक कार चलाना ही जानती थी।