spot_img
25.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

बंगाल में BJP की सरकार बनेगी, गुंडागर्दी-कट मनी वाली सरकार का जाना तय: गिरिराज

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव 8 चरणों में होना है। लेकिन उन सबके के बीच बंगाल में बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सब लोग देखेंगे कि चुनाव कैसा होगा, 200% भाजपा की सरकार बनेगी। वहां के लोगों ने तय कर लिया है कि हमें गुंडागर्दी, कट मनी वाली सरकार का जाना तय है। हमें सबका साथ, सबका विकास वाली सरकार चाहिए।

राहुल गांधी बोले-RSS और BJP हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बर्बाद कर रही

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा चरण- 1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा।

West Bengal पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, जानिए बंगाल चुनाव पर क्या कहा?

बढ़ाई गई मतदान केंद्रों की संख्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले 78,903 मतदान केंद्र थे। लेकिन इस बार 22,887 अतिरिक्त मतदान केंद्र होंगे। जिससे राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1,01,790 हो जाएंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस बार सभी मतदान केंद्र ग्राउंड फ्लोर पर होंगे। यह दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया गया है।

बंगाल: कम नहीं हो रहीं ममता की मुश्किलें, अब वन मंत्री राजीब बनर्जी ने दिया इस्तीफा

बंगाल में 294 सीटों के लिए होने है चुनाव

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल फतह करना काफी अहम है। यही वजह है कि बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं। बंगाल में 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने है। वर्तमान में वहां ममता बनर्जी यानि टीएमसी की सरकार है। अब देखना यह है कि आने वाले चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा ज्यादा भारी होता है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 10:13 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 10:13 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 10:13 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 10:13 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles