Giriraj Singh बोले-देश में Population Control Bill लाये ,जो धर्म-संप्रदाय कानून न मानें, उनसे वोट देने का अधिकार छीनें
Breaking Desk | BTV bharat
अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में हर एक मिनट में 30 बच्चे पैदा हो रहे हैं। इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण बिल बहुत जरूरी है। गिरिराज ने ये भी कहा कि बिल को धर्म या संप्रदाय के बिना सभी पर लागू किया जाना चाहिए। जो इसका पालन नहीं करे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया जाए। उनके वोटिंग राइट्स भी ले लिए जाएं।
चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी बनाई
चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी बनाई। हम उनसे कैसे कॉम्पीट करेंगे। गिरिराज सिंह का मानना है कि अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तों देश में न तो सोशल हारमनी बचेगी, न ही एकता। न ही भारत का विकास हो पाएगा। उन्होंने कहा कि 1978 के पहले चीन की GDP भारत की GDP से कम थी। आज चीन हमसे ज्यादा समृद्ध है, क्योंकि 1979 में चीन अपने देश में वन चाइल्ड पॉलिसी लाया। गिरिराज सिंह के मुताबिक चीन में एक मिनट में 10 बच्चे पैदा होते हैं जबकि भारत में 30 बच्चे पैदा होते हैं। ऐसे में हम चीन से कैसे मुकाबला करेंगे।