spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, June 2, 2023

Gold Mine Viral Video: सोने की खान में फंसे साथी, शख्स ने हाथों से गड्ढा खोदकर बचाई जान

Gold Mine Viral Video: सोने की खान में फंसे साथी, शख्स ने हाथों से गड्ढा खोदकर बचाई जान

Viral Desk | BTV bharat

मध्य अफ्रीकी देश कांगो गणराज्य से एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक सोने की खदान ढहने के बाद कई खनिक उसमें फंस गए। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नौ खनिक खदान से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कांगो के दक्षिण किवु प्रांत में स्थित आर्टिसनल खदान की है।

यहां पर सोने की खदान पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे

यहां पर सोने की खदान पर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। अचानक वो खदान ढहना शुरू हो गई। खदान इतनी रफ्तार से ढही की मजदूर उससे तुरंत बाहर नहीं आ सके। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था जिसके चलते 9 मजदूर उसके अंदर ही फंस गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊपर से मिट्टी गिर रही है लेकिन बाहर खड़े शख्स ने हिम्मत नहीं हारी। उसने एक फावड़े का इस्तेमाल करते हुए खदान का मुंह खोल दिया। उस वक्त खतरा ये भी था कि कहीं और ढहाव न शुरू हो जाए।

खदानों में ऐसी घटनाएं आम बात है

शख्स बार-बार ऊपर की ओर देखते हुए खदान का मुंह खुला रखने की कोशिश करता रहा। इसी दौरान एक के बाद एक खदान के अंदर से 9 लोग बाहर निकले। खदानों में ऐसी घटनाएं आम बात है, लेकिन इसमें मजदूरों की जान चली जाती है। यहां अच्छी बात ये रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

ये भी पढ़े: AAP सांसद ने Raghav Chadha और Parineet Chopra को ट्विटर पर दी बधाई,कहा- ‘दोनों की जोड़ी सलामत रहे’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,143
Confirmed Cases
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
531,874
Total deaths
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
3,736
Total active cases
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
44,455,533
Total recovered
Updated on June 2, 2023 8:21 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles