spot_img
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 19, 2024

Gorakhpur: आंखों पर काला चश्मा, मुंह पर मास्क, शातिर महिला ने चोरी किया 10 लाख का हार | BTV Bharat

Gorakhpur: आंखों पर काला चश्मा, मुंह पर मास्क, शातिर महिला ने चोरी किया 10 लाख का हार | BTV Bharat

Crime Desk | BTV Bharat

आंखों पर काला चश्मा, मुंह पर मास्क, देखने में ठीकठाक घर की लगने वाली महिला ज्वेलरी शॉप से हार चोरी कर लिया। इस पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह पूरी घटना कैंट इलाके के बलदेव प्लाजा में स्थित बेचू लाल सर्राफा प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम पर 17 नवंबर को हुई। अब इसका वीडियो सामने आया है। महिला ने जिस सोने के हार को अपने साड़ियों में छुपाया था, उसकी कीमत करीब 10 लाख बताई गई है। इस पूरी घटना के बाद जब शोरूम में ज्वेलरी सेट चेक किया जा रहा था तो एक सेट कम मिल रहा था।

इससे शोरूम में अफरा-तफरी मच गई

इससे शोरूम में अफरा-तफरी मच गई। पहले तो मालिक अपने कर्मचारियों पर शक करने लगा, लेकिन जब सीसीटीवी कैमरे में वीडियो आगे पीछे करके देखा गया तो महिला की चोरी सामने आई, जिसके बाद शोरूम के सारे लोग सदमे में आ गए। इस पूरी घटना के बाद जटेपुर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय ने बताया कि सर्राफा के यहां चोरी का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी देखा गया है, लेकिन अभी तक इसकी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जैसे ही तहरीर मिलेगी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़े: 26/11 Special – वो बच्चा जो बच गया ,जाने आज क्या कर रहा है बेबी मोशे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,032,784
Confirmed Cases
Updated on March 19, 2024 1:35 PM
533,523
Total deaths
Updated on March 19, 2024 1:35 PM
44,499,261
Total active cases
Updated on March 19, 2024 1:35 PM
0
Total recovered
Updated on March 19, 2024 1:35 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles