spot_img
26.8 C
New Delhi
Wednesday, April 17, 2024

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में ग्रेनेड से हमला, गाड़ियों के टूटे शीशे, कई नागरिक हुए घायल

नई दिल्ली :  जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा (Bandipora) के सुंबल पुल इलाके में आज आतंकियों के ग्रेनेड हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस धमाके में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हमले की सूचना के बाद सेना के जवान इलाके में पहुंच गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल (Hospital) पहुंचाया दिया गया है।

पड़ोसियों को डरा-धमका रहा चीन : अमेरिकी रक्षा विभाग

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने सेना के जवान को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। ग्रेनेड रास्ते के दूसरी तरफ गिरने के बाद फटा गया हैं। इसकी चपेट में आने से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इस हमले के घायलों में मोहम्मद अल्ताफ निवासी नानिनारा, फैसल फयाजी निवासी सफापोरा, मुश्ताक आह निवासी मारकुंडल, तसलीमा बानो निवासी मारकुंडल, अब हमीद निवासी मारकुंडल और फयाज आह निवासी आशम शामिल है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 17, 2024 3:57 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 17, 2024 3:57 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 17, 2024 3:57 AM
0
Total recovered
Updated on April 17, 2024 3:57 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles