spot_img
26.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Gujarat : सूरत में कार से मिले 75 लाख की नगदी, साथ में Congress नेता का आधार कार्ड भी मिला

Gujarat : सूरत में कार से मिले 75 लाख की नगदी, साथ में Congress नेता का आधार कार्ड भी मिला

Breaking Desk | BTV Bharat

गुजरात में पहले चरण की वोटिंग से महज एक सप्ताह पहले कांग्रेस पार्टी ‘कैशकांड’ में घिर गई है। सूरत में पुलिस ने 75 लाख रुपए कैश के साथ एक गाड़ी को जब्त किया है। आरोप है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बीएम संदीप आंगड़िया से कैश लेने पहुंचे थे। लेकिन ऐन मौके पर पुलिस आ जाने से वह छोड़ भागे। भागते हुए नेताजी कैमरे में कैद हो गए हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने वीडियो में संदीप के होने से इनकार किया है।

पुलिस कई पुख्ता सबूत होने की बात कही है

लेकिन पुलिस कई पुख्ता सबूत होने की बात कही है। स्थानीय पुलिस, इनकम टैक्स और ईडी मामले की जांच में जुटी है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। युवा कांग्रेस के एक नेता उदय गुर्जर पकड़े भी गए हैं, जो राजस्थान से हैं। उन्होंने बीएम संदीप के उनके साथ होने का बयान दिया है। इसके अलावा कार में संदीप का आधार कार्ड भी पुलिस को मिला है। फिलहाल वह फरार हैं। भाजपा पूछ रही है कि बीएम संदीप यदि मौके पर नहीं थे तो अब तक सामने क्यों नहीं आ रहे हैं? वह पुलिस से भाग क्यों रहे हैं? बीएम संदीप कांग्रेस के अहम नेता हैं। वह राष्ट्रीय सचिव होने के साथ गुजरात के सह प्रभारी भी हैं।

उनका नाम सीधे तौर पर कैशकांड में आने से कांग्रेस पर सवाल उठ रहे

वह सूरत इलाके में काफी ऐक्टिव रहे हैं। ऐसे में उनका नाम सीधे तौर पर कैशकांड में आने से कांग्रेस पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस भले ही अभी आरोपों से इनकार कर रही है, लेकिन पुलिस ने बीएम संदीप के खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कही है। चश्मदीदों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन जैसे सबूत जुटाने की बात कही जा रही है। सूरत कांग्रेस के प्रवक्ता नैसद देसाई ने मीडिया से कहा कि बीएम संदीप का चेहरा सीसीटीवी में साफ नहीं है। यह भी साफ नहीं है कि कहां की फुटेज है। यह सोची-समझी साजिश है।

ये भी पढ़े: Shraddha Murder Case: BJP MP साध्वी Pragya ने कहा- जिहाद देश पर कलंक, हिंदू नहीं कर सकता ऐसी क्रूरता

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 7:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 7:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 7:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 7:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles