Gujarat Assembly Election 2022: Rajasthan के CM Ashok Gehlot बोले, BJP को घमंड हो गया है
Political Desk | BTV Bharat
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि गुजरात के लोग भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे तो देश पर उनका उपकार होगा। देश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है और अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो गई है। अगर इस चुनाव में भाजपा जीत गई तो समस्या और बढ़ जाएगी। गहलोत ने गुजरात की जनता से अपील की कि वे भाजपा को सत्ता से बाहर कर दें।
भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे तो देश पर उनका उपकार होगा
इससे उनका देश पर भी उपकार होगा। देश में हालात ठीक नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। देश में लोकतंत्र खतरे में है। प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई का दुरूपयोग हो रहा है। अन्ना हजारे जिस लोकपाल के लिए धरने पर बैठे थे। आज कहां है लोकपाल। साथ ही अशोक गहलोत ने ये भी कहा की भाजपा को घमंड हो गया है,लेकिन उन्हें शायद ये पता नहीं है की लोकतंत्र में ये चलता नहीं है।