spot_img
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Gujarat Election 2022 : साइकिल पर Gas Cylinder लेकर वोट डालने पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार

Gujarat Election 2022 : साइकिल पर Gas Cylinder लेकर वोट डालने पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार

Election Desk | BTV Bharat

गुजरात में विधानसभा के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान अमरेली में कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल, वे साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर वोट डालने के लिए घर से बूथ तक पहुंचे और फिर मतदान किया। गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए उन्होंने यह अलग तरीका अपनाया।

वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है

सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। वोटिंग के बाद कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी ने कहा कि बीते 27 साल में भारतीय जनता पार्टी ने भय और स्वार्थ की दीवार के बीच राज्य को गुलाम बनाने की साजिश की है। सरकारी विफलताओं के कारण गुजरात में मंदी,महंगाई, बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मैंने आज मतदान किया है और मुझे भरोसा है कि पूरा गुजरात भी वोट करेगा तथा सत्ता परिवर्तन होगा। कांग्रेस आएगी और फिर से खुशहाली छाएगी।

ये भी पढ़े: Youtuber Harassment in Mumbai: मुंबई में विदेशी महिला यू-ट्यूबर से छेड़छाड़ मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 10:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles