Gujarat Election: असम के CM Himanta Biswa Sarma बोले- देश के पास मजबूत नेता नहीं तो हर शहर में पैदा होंगे आफताब
Political Desk | BTV Bharat
गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ली में हुई श्रद्धा मर्डर केस का जिक्र किया। सरमा ने इसे लव जिहाद करार दिया। उन्होंने कहा, ‘आफताब मुंबई से श्रद्धा बहन को ले आया और लव जिहाद के नाम पर उसके 35 टुकड़े कर दिए और शव को कहां रखा? फ्रिज में।
नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार फिर से पीएम बनाया जाए
जब शरीर फ्रिज में था, तब वह दूसरी महिला को घर ले आया और उसके साथ डेटिंग शुरू कर दी। अगर देश के पास एक शक्तिशाली नेता नहीं है, जो देश को अपनी मां मानता है, तो ऐसे आफताब हर शहर में पैदा होंगे और हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे। इसलिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार फिर से पीएम बनाया जाए।