spot_img
27.9 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

गुजरात: पूरी कैबिनेट बदलने पर BJP में घमासान, अब कल होगा शपथग्रहण

नई दिल्ली। गुजरात बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। आज होने वाले नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण को टाल दिया गया है। अब मंत्रीमंडल का विस्तार कल 1.30 बजे होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, जो बैनर लगाए गए थे उनको बीजेपी नेताओं ने ही फाड़कर उतार दिया गया। बता दें कि गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण पहले ही हो चुका है। आज उनके मंत्रिमंडल का शपथग्रहण होना था।

भारतीय टीम का हुआ एलान, T20 World Cup में शामिल हुए ये खिलाड़ी

मंत्री मंडल में बड़े पैमाने पर फेरबदल

बता दें अगले साल गुजरात में विधानसभा होना है। इसको देखते हुए बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां मुख्यमंत्री को भी बदल दिया है। अब बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व मंत्री मंडल में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल की करना चाहती है, जिसपर विवाद हो गया। भूपेंद्र पटेल करीब 90 फीसदी मंत्रियों को बदलना चाहते थे। ऐसे में 2-3 चेहरे ही रिपीट होते, मतसब ऐसे में कई पुराने और दिग्गज नेताओं की कैबिनेट से छुट्टी की जाने की खबर है।

दुश्मन हो जाएं सावधान! हाईवे पर लड़ाकू विमानों ने भरी हुंकार, युद्ध हुआ तो ऐसी होगी स्थिति

नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी

जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट (Gujarat new cabinet) में 21 से 22 मंत्रियों को बुधवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी थी। मंत्रिमंडल में नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी और महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। जातीय समीकरण को बिठाने के साथ साफ-सुथरी छवि के नेताओं को मंत्रिमंडल में खास तवज्जो दिए जाने की रणनीति है।

इंडोनेशिया की जेल में लगी भीषण आग, अबतक 41 कैदियों की मौत, 80 घायल

विजय रुपाणी के घर पहुंचे नाराज विधायक

मंत्रिमंडल में बदलाव से पहले ही कुछ नाराज विधायक पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के आवास पर पहुंच गए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ईश्वर पटेल, ईश्वर परमार, बचु खाबड़, वासण आहीर, योगेश पटेल पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के आवास पर पहुंचे थे। हालांकि मंत्रीमंडल शपथ ग्रहण बीजेपी ने आज के लिए टाल दिया है। अब मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 1 बजकर 30 मीनट पर होगा।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 9:26 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 9:26 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 9:26 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 9:26 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles