spot_img
26.8 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

पोर्नोग्राफी केस में Shilpa Shetty के समर्थन में आए हंसल मेहता, कही ये बात

नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी केस में फंसे शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी पर भी लगातार निशाना साधा जा रहा है। शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में हिरासत में लिया है। इसके बाद से हर पल शिल्पा और राज से जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ये केस धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। इन्हीं सब के बीच निर्देशक हंसल मेहता ने शिल्पा शेट्टी का समर्थन किया है और बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।

पोर्नोग्राफी केस में राज के साथ फंसी शिल्पा ने मीडिया पर लगा दिए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके हंसल मेहता ने अपनी बात रखी है। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के समर्थन में बोले हंसल मेहता ने एक या दो नहीं, लगातार तीन ट्वीट कर शिल्पा के लिए आवाज उठाई है और लिखा कि अच्छे वक्त और बुरे वक्त को लेकर बात कहीं है। इसके अलावा हंसल मेहता ने बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर सवाल किए हैं और उन पर तंज कसा है। हंसल ने अपने सबसे पहले ट्वीट में लिखा,- ‘अगर आप शिल्पा शेट्टी के साथ खड़े नहीं हो सकते हैं तो कम से कम उन्हें अकेला छोड़ दीजिए और कानून को फैसला कर लेने दीजिए। इस मुश्किल वक्त में उन्हें शांति और प्राइवेसी के साथ रहने दें। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग पब्लिक पर्सनालिटीज हैं उन्हें अपना बचाव करने के लिए अकेला छोड़ दिया जाता है और न्याय मिलने से पहले ही उन्हें दोषी घोषित कर दिया जाता है।’

अपने अगले ट्वीट में हंसल मेहता लिखते हैं,- ‘यह चुप्पी एक तरह का पैटर्न बन चुका है। अच्छे वक्त में सभी लोग पार्टी करने के लिए होते हैं लेकिन जब वक्त खराब हो तो एक सन्नाटा सा छा जाता है और व्यक्ति को अलग कर दिया जाता है। फिर इससे किसी को भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि आखिर में सच क्या है और क्या नहीं।’ तीसरे ट्वीट में हंसल लिखते हैं, ‘बदनाम करने का यह एक पैटर्न है। अगर एक फिल्मी व्यक्ति पर आरोप है तो निजता पर हमला, पहले से राय बना लेना, चरित्र हनन, न्यूज को बकवास गॉसिप से भर देना- यह सब एक व्यक्ति की प्रतिष्ठा की कीमत पर होता है।’

कौन है राज कुंद्रा की पहली पत्नी, क्या शिल्पा के चक्कर में टूटी राज की पहली शादी

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। उन पर पोर्नोग्राफी रैकेट में शामिल होने का आरोप है। इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 4:21 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles