spot_img
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

Harshdev Singh आम आदमी पार्टी में हुए शामिल, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने किया स्वागत

नई दिल्ली। पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह (Harshdev Singh) आज यानि शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।

Raj Thackeray बोले- मस्जिदों से नहीं उतरे लाउडस्‍पीकर तो जो होगा उसकी जिम्‍मेदार MNS नहीं होगी
पैंथर्स पार्टी के नेता आम आदमी परिवार में शामिल

संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है और आज जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुड़े हुए तमाम मजबूत वहां के नेता पूर्व मंत्री पैंथर्स पार्टी के नेता आम आदमी परिवार में शामिल हो रहे हैं। हमारे साथ दुर्गेश पाठक जी जो वहां के प्रभारी हैं।

22 डिग्री कॉलेज 11 हजार से अधिक स्कूल

कश्मीर के इमरान इन सबके प्रयास के बाद ही हर्षदेव सिंह पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर्षदेव सिंह जो तीन बार विधायक रह चुके हैं, 18 वर्षों तक एमएलए रहे क्योंकि वहां (जम्मू-कश्मीर में) पर छह वर्ष तक विधानसभा रहती है। आजादी से लेकर 2002 तक जितने स्कूल नहीं बने उससे ज्यादा स्कूल बनाए हर्षदेव सिंह ने वर्ष 2002 से लेकर वर्ष 2005 तक मात्र तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान बनावाए। 22 डिग्री कॉलेज बनाए 11 हजार से अधिक स्कूल बनाएं।

अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित

हावर्ड जैसी संस्था ने उन्हें वहां के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में भी सम्मानित किया जा चुका है। हर्षदेव सिंह जो पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष भी हैं, आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। राजेश, गगन प्रताप सिंह, पुरुषोत्तम और सुदेश डोगरा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मैं फिर से इनका एक बार पार्टी में स्वागत करता हूं।

यहां यह बता दें कि गत 6 अप्रैल को हर्षदेव सिंह ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीश सिसोदिया से मुलाकात की थी। इस दौरान हर्षदेव सिंह करीब तीन दिनों तक दिल्ली रहे और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी उनकी मुलाकात हुई थी।

वर्ष 1996 में पहली बार बने थे विधायक हर्षदेव सिंह

जम्मू यूनिवर्सिटी से एलएलबी प्रोफेशनल व एमए अंग्रेजी साहित्य करने वाले हर्षदेव सिंह पहली बार रामनगर विधानसभा से वर्ष 1996 में विधायक बने थे। वह वर्ष 2002 और वर्ष 2008 में भी विधायक बने। उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक आ सम्मान भी हासिल हो चुका है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles