spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Haryana Cabinet Expansion: दो साल बाद हुआ हरियाणा कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण समारोह हुआ पूरा

नई दिल्ली। दो साल बाद हरियाणा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार (Haryana Cabinet Expansion) मंगलवार को हुआ। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हिसार से भाजपा विधायक डॉ. कमल गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कमल गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली। जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने हिंदी में शपथ ली। इसी के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण के बाद देवेंद्र सिंह बबली और कमल गुप्ता ने सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का अभिवादन किया।

Haryana Cabinet Expansion: कल होगा हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार, विभागों में भी होगा फेरबदल

विभागों में होगा फेरबदल

नए मंत्रियों (Haryana Cabinet Expansion) के शपथ ग्रहण के साथ ही अन्य मंत्रियों के विभागों में थोड़ा-बहुत फेरबदल होगा। भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे। भाजपा कोटे से बनने वाले कैबिनेट मंत्री को बड़ा विभाग मिल सकता है। जजपा कोटे से बनने वाले मंत्री को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विभागों में से ही एक-दो विभाग दिए जाने की चर्चाएं हैं।

संघ की पसंद कमल गुप्ता

कमल गुप्ता संघ के साथ ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व (Haryana Cabinet Expansion) की भी पसंद हैं। उनका मुखर वक्ता होना पक्ष में गया। जजपा की तरफ से देवेंद्र बबली के अलावा विधायक रामकुमार गौतम, अमरजीत ढांडा व ईश्वर सिंह का नाम चर्चा में रहा। ईश्वर सिंह के बेटे को जजपा कोटे से चेयरमैन बनाया जा चुका है। ढांडा व गौतम पद की दौड़ में पिछड़ गए। जोगी राम सिहाग को सरकार चेयरमैन बना चुकी है, लेकिन किसान आंदोलन के कारण उन्होंने पद नहीं स्वीकारा था।

दो साल बाद हुआ कैबिनेट विस्तार

27 अक्तूबर 2019 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शपथ ग्रहण (Haryana Cabinet Expansion) की थी। इसी के साथ हरियाणा में भाजपा-जजपा की नई सरकार अस्तित्व में आई थी। बीच में कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हुई, लेकिन सिरे किसी भी बार नहीं चढ़ी। अब भाजपा हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद कैबिनेट विस्तार किया गया। यह विस्तार दो साल दो महीने और एक दिन बाद किया गया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 9:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles