spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Haryana: कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का उद्घाटन किया

Haryana: कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने ‘अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव’ का उद्घाटन किया

National Desk | BTV Bharat

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने ब्रह्म सरोवर पर चल रहे हवन यज्ञ में आहुति डाली। राष्ट्रपति हरियाणा में डिजिटल माध्यम से ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना’ और रोडवेज की बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत करेंगी और सिरसा में एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगी।

कुरूक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरूक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने ब्रह्म सरोवर पर चल रहे हवन यज्ञ में आहुति डाली। ब्रह्मसरोवर पूजन में राष्ट्रपति उस समय भावुक हो गईं जब पंडित ने उन्हें अपने पूर्वज याद करने के लिए कहा।

राष्ट्रपति ने अपना चश्मा उतारकार अपनी आंखें भी साफ की

इस पर राष्ट्रपति ने अपना चश्मा उतारकार अपनी आंखें भी साफ की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पैवेलियन और शिल्प उद्यान का अवलोकन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हरियाणा दौरे को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

ये भी पढ़े: Gujrat Election: Ashok Gehlot की चुनावी सभा में घुसा सांड, नाराज CM बोले-डिस्टर्ब करने के लिए भेज देती है BJP

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 5:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 5:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 5:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 5:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles