spot_img
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

Health Tips: हड्डियों और दांतों की मजबूती की लिए इन आहारों का करें सेवन

नई दिल्ली। सेहत को सही रखने के लिए हर तरीके की डाइट और भोजन खाना आवश्यक है। ऐसे में जब बात कैल्शियम की आती है तो कैल्शियम हमारे स्वास्थ्य के लिए ऐसा ही एक आवश्यक खनिज माना जाता है। जिसे हड्डियों-दांतों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माना जाता है। हड्डियों के घनत्व को ठीक रखने के साथ मांसपेशियों के कार्य और तंत्रिका संकेतन के लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक होता है।

जानिए क्या है आपको जल्दी गुस्सा आने की वजह, और कैसे पाएं छुटकारा

सामान्यतौर पर दूध और दही को ही लोग कैल्शियम का स्रोत मानते हैं, पर दैनिक आहार में कई और भी ऐसी चीजें हैं जिनसे आसानी से कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है। जिन लोगों के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है, उनकी हड्डियां और दांत काफी कमजोर हो जाते हैं। कैल्शियम की गंभीर कमी, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्या का भी कारण बन सकती है। ऐसे में सभी लोगों को कैल्शियम वाले आहार का दैनिक रूप से सेवन जरूर करना चाहिए। तो चालिए आज हम कैल्शियम से भरपूर आहारों के बारें बताते है।

वहीं इसको लेकर आहार विशेषज्ञ बताते हैं, सभी आयु के लोगों के लिए कैल्शियम वाले आहारों का सेवन आवश्यक होता है। वयस्कों को प्रतिदिन ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिससे 1,000 मिलीग्राम की मात्रा में कैल्शियम प्राप्त किया जा सके। 50 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं को प्रतिदिन 1,200 मिलीग्राम जबकि 4-18 वर्ष की आयु के बच्चों को 1,300 मिलीग्राम की मात्रा में कैल्शियम की आवश्यकता होती है। सामान्यतौर पर 250 मिली दूध से 300 मिलीग्राम का मात्रा में कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है।

Health Tips: लंबे समय तक काम करना हो सकता है आपके लिए नुकसानदायक, रखें इन बातों का ध्यान

और रोजाना सिर्फ 45 ग्राम चिया सीड से आपको एक गिलास दूध के बराबर कैल्शियम प्राप्त हो सकता है। चिया सीड फाइबर और प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं, जिन्हें सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि में मदद करता है। हड्डियों, दांत और नाखून को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना चिया सीड का सेवन किया जा सकता है।

इसके अलावा सभी तरह के नट्स में से बादाम में कैल्शियम सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। लगभग 22 बादाम से  कैल्शियम के दैनिक आवश्यकताओं के 8 फीसदी की पूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा 28 ग्राम बादाम से 3 ग्राम फाइबर, स्वस्थ वसा और प्रोटीन भी प्राप्त किए जा सकते हैं। बादाम को मैग्नीशियम, मैंगनीज और विटामिन-ई का भी उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। नियमित रूप से बादाम का सेवन करने से कई और लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

सामान्य तौर पर बाजार में दो तरह के तिल मौजूद होते हैं- काले या सफेद। इन दोनों को ही कैल्शियम से भरपूर माना जाता है। कैल्शियम के अलावा तिल को मैंगनीज, कॉपर और जिंक का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। सिर्फ 30 ग्राम तिल आपको 300 मिलीग्राम कैल्शियम प्रदान कर सकते हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसे क्रोनिक समस्याओं के खतरे को कम करने के लिए तिल का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है। रक्तचाप और सूजन को कम करने के साथ शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में भी तिल का सेवन लाभदायक माना जाता है। तो इस तरह से आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 9:21 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 9:21 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 9:21 PM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 9:21 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles