spot_img
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Health Tips: नाश्ते में खाएं इन चीजों को, मिलेगें गजब के फायदे

नई दिल्ली। सेहत अच्छी रहे इसके लिए हमेशा ही ध्यान रखना चाहिए कि आप जो भी खाना खाए हेल्थी खाना खाए। पूरी कोशिश करें कि आपका खाना हमेशा ही स्वादिष्ट होने के साथ साथ आपकी सेहत के लिए सही हो। वहीं जो पूरे दिन में सबसे जरुरी मिल होती है वो है सुबह का नाश्ता, तो नाश्ता हमेशा ही अच्छा करें। इससे दिनभर काम करने की ऊर्जा मिलती है और थकान महसूस नहीं होता है।

अगर आपको भी कम करना है वजन, तो करें इन चीजों का सेवन

इसलिए यह जरूरी है कि सुबह के नाश्ते में हेल्दी चीजों को शामिल करें। हेल्दी ब्रेकफास्ट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ सा महसूस होता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है और साथ ही कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी कम होता है, जैसे थकान, पेट संबंधी समस्याएं।तो आइए जानते हैं कि सुबह के नाश्ते में किन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

1. नाश्ते में अंडा खाए- अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसे संपूर्ण प्रोटीन वाला खाद्य पदार्थ भी कहा जाता है। इसलिए दिन की शुरुआत करने का यह अति उत्तम आहार है। यह दिमाग की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ और भी कई तरह के फायदे दे सकता है। आप चाहें तो नाश्ते में उबला हुआ अंडा या ऑमलेट खा सकते हैं।

2. नाश्ते में ओट्स या दलिया खाएं-  सुबह नाश्ते में ओट्स या दलिया का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन से लेकर कई तरह के खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है और साथ हृदय रोग का खतरा भी कम होता है।

3. नाश्ते में सूखे मेवे खाएं-  नट्स या सूखे मेवे स्वादिष्ट तो होते ही हैं, साथ ही ये पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। सुबह नाश्ते में इनके सेवन से वजन बढ़ने की समस्या से तो मुक्ति मिल ही जाएगी, साथ ही हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी कम रहेगा।

4. नाश्ते में पनीर खाएं-  सुबह के नाश्ते में पनीर का सेवन एक बेहतरीन भोजन है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे यह पेट भरने के साथ-साथ संतुष्टि देने का भी काम करता है। इसके अलावा फल भी सुबह के नाश्ते का अच्छा विकल्प हैं। इनको ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करें।

शाम की चाय के साथ में खाए ‘साबूदाना पालक वड़ा’, स्वाद में भी होगा जबरदस्त

तो अगर आप अपने नाश्ते में ऐसी हेल्थी चीजें खातें है तो आपको पूरे दिन भर अच्छा महसूस होता है और आप सक्रिय रहते है। इसके अलावा आपकी सेहत भी हमेशा अच्छी रहती है जो कि हर किसी के लिए वेहद जरुरी है। तो ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles