spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Health Tips: अगर आपको भी आती है लगातार छीकें तो करें ये घरेलू उपाय

नई दिल्ली। छीकें आना एक आम बात है हर किसी को किसी ना किसी वजह से छीकें आती ही है। कई लोगों को मौसम बदलने पर ज़्यादा छींके आने लगती हैं। कुछ लोग तो लगातार छींकते हैं। वहीं, कई लोग एलर्जी के शिकार भी होते हैं, जैसे धूल, प्रदूषण, पोलन्स, तेज़ खुशबू, सब्ज़ी, फूल आदि से एलर्जी। जब हमारा शरीर किसी चीज़ को लेकर ओवर-रिऐक्ट करता है, तो इसे ही एलर्जी कहते हैं।

Health Tips: आंखों की थकान दूर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Health Tips: अगर आपको भी है फैटी लिवर की समस्या तो इन बातों का ध्यान रखें

हालांकि, छींकना कोई बड़ी समस्या नहीं है, बल्कि एक छींक से बैक्टीरिया या वायरस आपके शरीर में प्रवेश करने से पहले निकल जाता है। कई बार लगातार छींक आना या फिर हर थोड़ी देर में छींक आना परेशानी बन जाती है। मौसम बदलने पर अगर आप भी इस तरह की दिक्कत से गुज़रते हैं, तो आज हम बता रहे हैं इसके घरेलू उपाय।

1. अदरक- लगातार छींक आने से ज़्यादा परेशान हैं, तो अदरक का रस निकाल कर इसमें आधा चम्मच गुड़ मिला लें। अब दिन में 3-4 बार इसका सेवन करें, आपको जल्द आराम मिलेगा।
बड़ी इलायची

2. बड़ी इलायची- का उपयोग आमतौर पर खाने का ज़ायका बढ़ाने के लिए होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। बड़ी इलायची को चबा-चबाकर खाने से लगातार होने वाली छींक कम हो जाती है।

3. आंवला- आंवले में विटामिन-सी क भरपूर मात्रा होती है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरा हुआ आंवला इम्यून सिस्टम को मज़बूती देता है, जो इंफेक्शन्स से लड़ने का काम करता है। इसके रोज़ाना सेवन से आपकी छींक की समस्या दूर हो सकती है। आप आंवले को सीधा खा सकते हैं, या फिर इस जूस की तरह पिएं।

4. सौंफ- सौंफ खाना सभी को पसंद होता है, खासतौर पर खाने के बाद माउथ-फ्रेशनर के तौर पर यह अक्सर इस्तेमाल की जाती है। लेकिन सौंफ के बीजों में ऐसे गुण होते हैं, जो छींक को रोकने में मदद कर सकते हैं।

5. सिट्रस फ्रूट्स- अगर आपको अक्सर ज़्यादा छींकें आती हैं, तो अपनी डाइट में सिट्रस फ्रूट्स को ज़रूर शामिल करें। संतरा, नींबू, अंगूर जैसे फल सिट्रस फ्रूट्स कहलाते हैं, क्योंकि इनमें विटामिन-सी की मात्रा कहीं ज़्यादा होती है। साथ ही इनमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स की भी भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मज़बूती देते हैं। ये फल सर्दी-ज़ुकाम फैलाने वाले वायरस/बैक्टीरिया से लड़ने में काफी मददगार होते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,033,893
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
533,540
Total deaths
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
44,500,353
Total active cases
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 3:52 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles