नई दिल्ली। शरीर का सबसे जरुरी अंगो में से एक लिवर होता है। इसीलिए लीवर के बारें में हमको जानकारी होना ही चाहिए। इसीलिए इसे शरीर का ‘पावर हाउस’ भी कहा जाता है। दरअसल, लिवर का काम शरीर के पाचन संबंधी सभी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने का होता है। यह विटामिन और वसा जैसे अन्य पोषक तत्वों को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा लिवर शरीर से हानिकारक और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
Health Tips: आंखों की थकान दूर करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
इसलिए एक स्वस्थ्य जीवन के लिए लिवर का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर लिवर में कोई समस्या आ जाए, तो उसकी वजह से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। वैसे तो लिवर की कई तरह की बीमारियां होती हैं, उन्हीं में से एक लिवर बढ़ने की बीमारी भी होती है, जिसे फैटी लिवर कहा जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि फैटी लिवर कई अन्य बीमारियों का कारण भी बन सकता है।
Health Tips: करें ये जादूई टिप्स फॉलो और छुट्टी के दिन ऐसे रखें अपनी सेहत का ख्याल
फैटी लिवर होने के कारण क्या- विशेषज्ञ कहते हैं कि फैटी लिवर की समस्या उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है, जो अल्कोहल का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। इसके अलावा अधिक वसायुक्त और मसालेदार खाना खाने, गंदा पानी पीने, अधिक क्लोरिन वाला पानी पीने और एंटीबायोटिक दवाइयों के अधिक सेवन से भी फैटी लिवर की समस्या होती है।
फैटी लिवर के लक्षण- पेट के दाएं भाग के ऊपरी हिस्से में दर्द
वजन का कम होना
कमजोरी महसूस होना
आंखों और त्वचा में पीलापन
पेट में गैस बनना
सीने में भारीपन होना
भूख नहीं लगना
फैटी लिवर से पैदा हो सकती हैं ये बीमारियां – फैटी लिवर की समस्या का अगर समय पर इलाज नहीं किया गया तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, मोटापा या अचानक वजन कम होना, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और आंतों से संबंधित परेशानियां शामिल हैं।
फैटी लिवर से बचने के लिए करें ये काम- अपने आहार में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें
अधिक फाइबर युक्त आहार लें
अधिक नमक और चीनी का सेवन बिल्कुल न करें
शराब के सेवन से बचें
अपने आहार में लहसुन को शामिल करें, क्योंकि यह फैट को जमा होने से रोकता है
तली-भुनी चीजें और जंक फूड का सेवन न करें
नियमित रूप से व्यायाम करें, सुबह टहलने जाएं
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।